मंडल रेल प्रबंधक एवं उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन फिरोजपुर की अध्यक्षता डॉ सीमा शर्मा ने उत्कृष्ट सेवा करने वाले रेल कर्मचारियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

फिरोजपुर दिनांक-06.05.2022 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 06 मई को उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन फिरोजपुर द्वारा रेलवे क्लब, फिरोजपुर में पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक एवं उत्तार रेलवे महिला कल्यािण संगठन, फिरोजपुर की अध्यक्षा डॉ. सीमा शर्मा ने उत्कृष्ट सेवा करने वाले विभिन्न विभागों के 50 ग्रुप डी रेल कर्मचारियों को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया। इनमें इंजीनियरिंग, परिचालन, यांत्रिक, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा सुरक्षा श्रेणी के गैंगमेन, ट्रैकमेन, खलासी तथा अन्य रेलवे स्टाफ शामिल थे।

इस अवसर पर उत्तर रेलवे महिला कल्या्ण संगठन की अध्यक्षा ने कहा कि रेलवे में संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े रेल कर्मी द्वारा विषम परिस्थितियों और मौषम में भी अपने कर्त्तव्य का पालन सफलतापूर्वक किया जाता है। अतः ऐसे कर्तव्यनिष्ठ रेल कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती ज्योति सिंह एवं श्रीमती पूजा सिंह, सेक्रेटरी श्रीमती चारू सिंह सहित अन्य रेल अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की 266 वीं बैठक में 15 मुद्दों पर हुई चर्चा, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Fri May 6 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 6 मई कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की 266 वीं बैठक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कमेटी रूम में शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यकारिणी परिषद ने 15 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर […]

You May Like

advertisement