हरियाणा: जयराम कन्या महाविद्यालय में दीपावली मेले का आयोजन

जयराम कन्या महाविद्यालय में दीपावली मेले का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जयराम कन्या महाविद्यालय के दीपावली में छात्राओं ने प्रदर्शनी लगाई।

कुरुक्षेत्र, 20 अक्तूबर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा में छात्राओं द्वारा उत्साह के साथ दीपावली मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक समिति के पूर्व अध्यक्ष देवी दयाल शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। भगवान परशुराम कालेज के पूर्व प्रधान नारायण दत्त शर्मा भी विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए। दीपावली मेले में गेम्स, डांडिया, फैंसी ड्रेस (हरियाणवी एवं कश्मीरी), खान पान इत्यादि गतिविधियों को शामिल किया गया। छात्राओं ने दीपावली मेले का खूब आनंद लिया। मेले में छात्राओं स्वनिर्मित दीपकों और अन्य सजावटी सामान की प्रदर्शनी भी लगाई। गेम्स में छात्राओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं 10 सांत्वना पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से छात्राओं को भारतीय संस्कृति एवं रीति रिवाजों के बारे में जानकारी मिलती है। इस अवसर पर निदेशक डा. योगेशवर जोशी ने भी दीपावली मेले में भाग लिया। साथ ही अपनी प्रस्तुति दी। निदेशक ने शैक्षणिक, गैर-शैक्षणिक स्टाफ और छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने युवा एवं सांस्कृतिक विभाग की संयोजिका डा. सुनीता रानी व स्टॉफ सदस्यों को मेले के सफल आयोजन पर बधाई दी।
जयराम कन्या महाविद्यालय में दीपावली मेले का अवलोकन करते हुए अतिथिगण एवं अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने वितरित किए जूस व शैम्पू

Thu Oct 20 , 2022
सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने वितरित किए जूस व शैम्पू । हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान। कुरुक्षेत्र, 20 अक्तूबर : सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का अभियान निरंतर जारी […]

You May Like

advertisement