हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली का त्यौहार

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली का त्यौहार–

संवाददाता –विजय दुबे

तेजीबाजार -(जौनपुर)–
क्षेत्र के चौखड़ा, बरचौली, भूतहा, गौराकला, दिलशादपुर, सलामतपुर सहित विभिन्न गांवों में दीपों का त्यौहार दीपावली बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें गांव के प्रत्येक घरों में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, माता सरस्वती व धन के देवता कुबेर की प्रतिमा स्थापित कर फूल, माला, अगरबत्ती, धूप, दीप, कमलगट्टा, फल, मिष्ठान, नैवेद्य, पान, सुपारी, इत्यादि चढ़ाकर विधि विधान एवं भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की गई, तत्पश्चात गांव के नवयुवक एवं बच्चों ने अपने बड़े बुजुर्गो से मिलकर उनसे आशीर्वाद लिया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं, इसके बाद नवयुवक तथा बच्चों ने चकरी, फुलझड़ी आदि जलाकर खूब आनन्द लिए। वहीं चौखड़ा गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य व कृष्णा इण्टरप्राइजेज के संचालक राकेश सिंह ने स्वजनों को निमंत्रित कर उन्हें मां लक्ष्मी एवं विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमा, दीप तथा मिष्ठान उपहार स्वरूप भेंट किया और दीपावली की शुभकामनाएं दिए।
इसी क्रम में भूतहा गांव निवासी एवं आर्यन ऑटो गैरेज के संचालक रंजीत विश्वकर्मा ने भी अपने स्वजनों को निमंत्रित कर मिष्ठान आदि उपहार स्वरूप भेंट किया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर – दिनेश सिंह, पिंटू सिंह, कृष्णा सिंह, राम सजीवन एवं जोखन सहित सभी सम्मानित लोग मौके पर उपस्थित रहें।।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाई और बहन के सच्चे प्रेम का पर्व है भैया दूज : ज्योतिष आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा

Wed Oct 22 , 2025
कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी : हार्मनी ऑकल्ट वास्तु जोन, पिपली (कुरुक्षेत्र) के अध्यक्ष तथा श्री दुर्गा देवी मन्दिर, पिपली के पीठाधीश ज्योतिष आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि हिन्दू पंचांग अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज एवं यम द्वितीया के रूप में मनाते है। […]

You May Like

advertisement