नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने महाराजा पंडित त्रिपुरारी मिश्रा और राजमाता सुमित्रा देवी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

आजमगढ़: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने महाराजा पंडित त्रिपुरारी मिश्रा और राजमाता सुमित्रा देवी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

◆ बालपुर खरैला में श्रद्धा और सम्मान के साथ हुआ कार्यक्रम

माता-पिता की देन है जीवन की हर उपलब्धि : राजा संतोष कुमार मिश्रा

माता-पिता की प्रतिमा स्थापित करना पुण्य कार्य : माता प्रसाद पाण्डेय

आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालपुर खरैला गांव में महाराजा पंडित त्रिपुरारी मिश्रा और राजमाता सुमित्रा देवी की प्रतिमा का नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने भव्य अनावरण किया गया। यह प्रतिमाएं उनके पुत्र राजा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में स्थापित की गई हैं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राजा संतोष कुमार मिश्रा ने भावुक होते हुए कहा कि आज उनके जीवन में जो कुछ भी है, वह उनके माता-पिता के संस्कार, त्याग और आशीर्वाद का परिणाम है। माता-पिता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से यह प्रतिमा स्थापित की गई है।

प्रतिमा अनावरण के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि माता-पिता की प्रतिमा स्थापित करना हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान है। उन्होंने कहा कि माता-पिता ही जीवन की पहली पाठशाला होते हैं और उनके सम्मान से ही समाज की नैतिकता और परंपराएं जीवित रहती हैं। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के विधायक दुर्गा प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, गणमान्य नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून । भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की

Wed Jan 28 , 2026
उत्तराखंड देहरादून । भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की,जफर अंसारीभारतीय जनता पार्टी हल्लुचौड़ मंडल के तेज-तर्रार एवं ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष श्री विजय रोहित दुमका द्वारा संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी मोर्चों के नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची […]

You May Like

advertisement