हरियाणा: जयराम कन्या महाविद्यालय में दीया सजावट व पात्र सजावट प्रतियोगिता का आयोजन

जयराम कन्या महाविद्यालय में दीया सजावट व पात्र सजावट प्रतियोगिता का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
दूरभाष – 9416191877

दीया सजाने में अंशुल प्रथम, आंचल द्वितीय व शीतल तृतीय रही।
 
कुरुक्षेत्र, 19 अक्तूबर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा में दीपावली महोत्सव के अवसर पर छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को उभारने और रोशनी के उत्सव को सच्ची भावना से मनाने के लिए दीया सजावट व पात्र सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी सख्या में छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने मिट्टी के दीपक तथा पात्रों को रंगों से खूबसूरती के साथ सजा कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर छात्राओं के लिए बेहद खुशी का अनुभव था। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जी जान से अपनी मेहनत की और प्रतिभा दिखाई। इस प्रतियोगिता में दीया सजाने में छात्रा अंशुल बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, आंचल तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान, शीतल तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिता में छात्रा कविता तृतीय वर्ष ने प्रथम, अनुपमा द्वितीय वर्ष ने द्वितीय व तान्य तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्या डा. सुरेश रावल ने इस सफल आयोजन के लिए गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष डा. सरोजिनी जमदग्नि की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से प्राचीन परंपराओं को बल मिलता है तथा छात्राएं संस्कृति व संस्कारों से अवगत होती हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी व छात्राओं को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जुड़ने के लिए अभिप्रेरित किया।
प्राध्यापिकाएँ छात्राओं द्वारा की गई दीया सजावट व पात्र सजावट का अवलोकन करते हुए तथा छात्राएं पात्रों पर सजावट करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: स्वैच्छिक रक्तदान सुरक्षित रक्त आपूर्ति का आधार

Thu Oct 20 , 2022
स्वैच्छिक रक्तदान सुरक्षित रक्त आपूर्ति का आधार। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 स्वैच्छिक रक्तदान के लिए अधिक से अधिक लोगों को आगे आना चाहिए। कुरुक्षेत्र, 19 अक्तूबर : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े प्रसिद्ध व्यवसायी एवं उद्योगपति राजेश सिंगला ने बताया […]

You May Like

advertisement