डीएम व एसपी ने परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम व एसपी ने परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न हो रही है परीक्षा

रायबरेली:- 14 मार्च 2026, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने दिनांक: 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित की जा रही उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 लिखित परीक्षा को पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु आचार्य द्विवेदी इण्टर कॉलेज, वैदिक इण्टर कॉलेज, फिरोजगांधी डिग्री कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उप निरीक्षक ना०पु० एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा जनपद के 12 परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 14 तथा 15 मार्च, 2026 (पूर्वान्ह 10.00 बजे से मध्यान्ह 12.00 बजे तक एवं अपरान्ह 03.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक) को प्रत्येक दिवस को दो पालियों में सम्पन्न होनी है। परीक्षा में प्रत्येक पाली में 3600 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। जनपद के प्रत्येक परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा सम्पन्न हो रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो रही है। परीक्षार्थियों के आवागमन के दृष्टिगत सभी व्यापक प्रबन्ध किए गये है, जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो, परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा अधिकारी भ्रमणशील रहकर लगातार निगरानी कर रहे हैं।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,94,393 वाद हुए निस्तारित

Sun Mar 15 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,94,393 वाद हुए निस्तारित* रायबरेली:- 14 मार्च 2026

You May Like

Breaking News

advertisement