कुत्तों के हमले से घायल अविरल, अस्पताल में भर्ती

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। राम वाटिका कॉलोनी निवासी 10 वर्षीय अविरल अग्रवाल को कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके घाव को भरने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ेगी। तथा दोस्तों के साथ लौट रहा था घर
अविरल अग्रवाल, जो जीआरएम स्कूल की कक्षा 5 का छात्र है, दोपहर में चार दोस्तों के साथ पैदल घर लौट रहा था। तभी रास्ते में कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। अविरल ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन एक कुत्ता उसकी दाईं जांघ पकड़कर मांस का टुकड़ा नोच ले गया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़े और उसे बचाया। तथा डॉक्टर बोले – करनी पड़ेगी प्लास्टिक सर्जरी
घायल अविरल को तुरंत परिजन अस्पताल ले गए। इलाज कर रहे डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि बच्चे की जांघ पर गहरा जख्म है, जिस पर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है। बच्चा खतरे से बाहर है, लेकिन घाव गहरा होने से प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ेगी।
कॉलोनी में कुत्तों का आतंक
राम वाटिका कॉलोनी में आवारा कुत्तों का झुंड आए दिन लोगों पर हमला करता है। कॉलोनीवासी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि कुत्तों के डर से बच्चे-बूढ़े सहमे रहते हैं। घायल बच्चे की अपील
अस्पताल में इलाज के दौरान अविरल ने मासूमियत से कहा –
“डीएम अंकल और मेयर अंकल, पहले कॉलोनी के कुत्तों को पकड़वाओ, तभी मैं अस्पताल से घर जाऊंगा।”परिजनों ने भी प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़वाया जाए, ताकि किसी और की जान पर खतरा न आए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बलिदान दिवस पर लेफ्टिनेंट कर्नल सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

Sun Aug 24 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रविवार को डी.डी. पुरम शहीद स्मारक पर शहीद पंकज अरोरा के 22वें बलिदान दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा हुई जिसमें कार्यक्रम अध्यक्ष वन मंत्री डा. अरुण कुमार, मुख्य अतिथि डा. आई.एस. तोमर,क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और अन्य […]

You May Like

advertisement