कन्नौज: बिना मिट्टी जांच के न करें उर्वरकों का इस्तेमाल -डॉ बिनोद कुमार

बिना मिट्टी जांच के न करें उर्वरकों का इस्तेमाल -डॉ बिनोद कुमार

✍️ प्रशांत त्रिवेदी
कन्नौज। आज मॉडल गांव रौतामई तालग्राम में एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के सश्य वैज्ञानिक डॉ बिनोद कुमार और पशुपालन वैज्ञानिक डॉ चंद्र केश राय ने किया। कार्यक्रम में सरसों तोरिया की प्राकृतिक खेती करने के गुर सिखाए गए। अपनी बात रखते हुए डॉ बिनोद कुमार ने मिट्टी परीक्षण की उपयोगिता, मक्का में अमेरिकी फाल आर्मी वर्म, धान में तना छेदक, आलू में काली पपड़ी, सरसो में कटुआ कीट, धान में गंधी बग आदि की रोकथाम पर विस्तृत जानकारी दी। इस प्रशिक्षण का २ दर्जन से ज्यादा किसानों ने लाभ उठाया। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान श्री विशंभर सिंह, श्री दिवाकर प्रताप सिंह, श्री सूरज प्रसाद, श्री राम वरन, श्री देवेन्द्र सिंह आदि ने रबी मौसम में सरसों आलू गेहूं की प्राकृतिक खेती करने की सहमति जताई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज: पुलिस अधीक्षक ने शुरू किया टॉक टू एस पी प्रोजेक्ट

Fri Sep 30 , 2022
कन्नौजजिला संवाददाता प्रशांत त्रिवेदी अवनीश कुमार तिवारी पुलिस अधीक्षक ने शुरू किया टॉक टू एस पी प्रोजेक्ट। प्रोजेक्ट के तहत थानावार जगह चिन्हित कर लगवाए जाएंगे बक्से। बक्सों में फरियादी लिखकर डाल सकते हैं अपनी समस्या। एसपी ऑफिस से डायरेक्ट कनेक्ट होगा प्रोजेक्ट के तहत लगाया गया बक्सा। एसपी बोले […]

You May Like

Breaking News

advertisement