डॉ. बलदेव कुमार, धीमान विभुषण पुरस्कार से सम्मानित

डॉ. बलदेव कुमार, धीमान विभुषण पुरस्कार से सम्मानित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव कुमार को विश्वकर्मा वैदिक पत्रिका हरिद्वार व भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा द्वारा सर्वोच्च पुरस्कार धीमान विभुषण सम्मान से नवाजा गया है। यह पुरस्कार डॉ. बलदेव कुमार को उनके चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा हर वर्ष समाज व राष्ट्रहित में कार्य करने वाले व्यक्तियों को धीमान समाज के सर्वोच्च पुरस्कारों धीमान रत्न, धीमान विभुषण और धीमान शिरोमणि से अलंकृत करती है। यह इस वर्ष का महासभा का दूसरा पुरस्कार है।
डॉ. बलदेव कुमार ने वैदिक पत्रिका हरिद्वार और भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा का पुरस्कार मिलने पर आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि धीमान समाज राष्ट्र की धरोहर है। आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा सृजन के देवता हैं धीमान समाज उनकी विरासत और परंपरा को सहस्त्रों वर्षों से संजोकर रखने में आज भी अग्रणी है। इसके साथ ही शिक्षा, साहित्य और अन्य अनेक क्षेत्रों में भी धीमान समाज मुख्य भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आज का समय भगवान विश्वकर्मा के पदचिन्हों पर चलने का है। बच्चों को उच्च तकनीकी शिक्षा दिलाने के साथ-साथ स्वावलंबी बनाने के स्कील भी विकसित करनी होगी। इससे बेरोजगारी तो दूर होगी ही साथ ही आय के साधन भी बढ़ेंगे और भारत देश भी विकसित देशों की सूची में अपना नाम दर्ज करा पाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीमित सरकार, मानव अधिकार, गणतंत्रवाद तथा कल्याणवाद ही लोकतंत्र के वास्तविक आधार: प्रो. राजवीर सिंह यादव

Mon Oct 3 , 2022
सीमित सरकार, मानव अधिकार, गणतंत्रवाद तथा कल्याणवाद ही लोकतंत्र के वास्तविक आधार: प्रो. राजवीर सिंह यादव। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 लोकतंत्र केवल प्रशासनिक व्यवस्था मात्र नहीं बल्कि लोकतंत्र एक महत्वपूर्ण और उच्च आदर्श है: प्रो. संजीव कुमार।कुवि के राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा ‘लोकतांत्रिक आदर्शों तथा […]

You May Like

Breaking News

advertisement