Uncategorized

ब्रज क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्त स्तम्भ हैं डॉ. गौरव भारद्वाज

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

मथुरा : राष्ट्रीय राजमार्ग- 19 स्थित सिटी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज एक ऐसा नाम बन चुके हैं, जो अब सिर्फ चिकित्सा जगत में नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संघर्ष की मिसाल के रूप में भी पहचाना जाता है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. गौरव भारद्वाज का जीवन सफर साधारण नहीं रहा। यह एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी है, जिसमें हर मोड़ पर कठिनाइयाँ थीं। लेकिन हर कठिनाई पर जीत का नाम भी डॉ. गौरव भारद्वाज ही रहा।
चिकित्सा शिक्षा के दौरान डॉ. गौरव भारद्वाज के जीवन में अनगिनत उतार-चढ़ाव आए।लेकिन ईश्वर में अडिग आस्था और निष्ठा से प्रेरित डॉ. गौरव ने कभी हार नहीं मानी।कठिन परिश्रम, दूरदर्शिता और समाज सेवा की भावना ने उन्हें ब्रज क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का एक सशक्त स्तंभ बना दिया है।
वर्ष 2013 में गोवर्धन चौराहे के समीप, उन्होंने 30 बेड वाले सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की नींव रखी। यह सिर्फ एक हॉस्पिटल नहीं था बल्कि ब्रजवासियों के लिए एक नई उम्मीद थी। फिर 2016 में इसे 50 बेड तक विस्तारित किया गया।ताकि किसी भी मरीज को इलाज के अभाव में कठिनाई ना हो। बढ़ती ज़रूरतों को देखते हुए 2021 में मथुरा के टाउनशिप क्षेत्र के पास 35 बेड के सिटी केयर हॉस्पिटल की स्थापना की गई। जिससे रिफाइनरी क्षेत्र और आगरा की दिशा से आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
ब्रज क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को समझते हुए डॉ. गौरव ने 2023 में ब्रज का सबसे अत्याधुनिक और विशाल अस्पताल सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस की शुरुआत की। यह 200 बेड वाला मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एक छत के नीचे लगभग हर गंभीर बीमारी का इलाज उपलब्ध कराता है।
इमरजेंसी और ट्रामा केयर, क्रिटिकल केयर, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी, ऑन्कोलॉजी (कैंसर केयर), पीडियाट्रिक, गायनेकोलॉजी, डेंटल साइंसेज, ई.एन.टी., ऑप्थेल्मोलॉजी, साइकोलॉजी एंड मेंटल हेल्थ, फिजियोथेरेपी, न्यूट्रिशन एंड डाइट और आधुनिक रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी। सिम्स हॉस्पिटल में न केवल कुशल चिकित्सक और प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध हैं, बल्कि यह चिकित्सा क्षेत्र की अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है। साथ ही इमरजेंसी के लिए ऑक्सीजन प्लांट जैसी बुनियादी जरूरतों की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
डॉ. गौरव भारद्वाज का कहना है कि हमारा उद्देश्य सिर्फ इलाज करना नहीं, बल्कि ब्रजवासियों को वो सम्मान और देखभाल देना है, जिसके वे हकदार हैं। हमने सेवा को धर्म माना है और चिकित्सा को माध्यम, यही हमारा संकल्प है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel