अग्र पिता के रूप में सम्मानित हुए डॉ. गिरीश सी. गुप्ता

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, दूरभाष – 9416191877

आगरा : लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के भव्य सभागार में जनपद के अग्रवाल परिवारों की प्रतिनिधि संस्था, अग्रवाल महासभा का सम्मेलन अत्यन्त धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। जिसके अंतर्गत अंतराष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान समिति “रिस्पेक्ट एज” के सह संस्थापक डॉ. गिरीश सी.गुप्ता को अग्र पिता के रूप में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष कांता प्रसाद अग्रवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट करके दिया।साथ ही श्रीमती वीना जैन (वास्तु विद) द्वारा डॉ. गिरीश सी.गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती बीना गुप्ता का भी अभिनन्दन किया गया।
महासभा के संस्थापक संरक्षक सुरेश अग्रवाल ने डॉ. गिरीश गुप्ता की अविस्मरणीय सेवाओं का वर्णन करते हुए उनका परिचय दिया।
कार्यक्रम में महासभा के महामंत्री विष्णु बिहारी गोयल, कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल, मुख्य अतिथि सुरेश चन्द गर्ग (तपन ग्रुप), नीतेश अग्रवाल, डॉ. वी.डी. अग्रवाल, संयोजक सत्येन्द्र अग्रवाल आदि के अलावा महासभा की 70 इकाईयों के लगभग 2 हजार अग्रबंधुओं ने सपरिवार उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाया।
प्रमुख समाजसेवी व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने डॉ. गिरीश सी. गुप्ता के सम्मानित होने पर हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे अपनी संस्था के द्वारा आगरा के अलावा वृन्दावन में भी युद्ध स्तर पर अनेकानेक सेवा कार्य कर रहे हैं। जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रिया वल्लभ कुंज में धूमधाम से चल रहा है अष्ट दिवसीय श्रीराधा जन्म महा-महोत्सव

Fri Aug 29 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी दूरभाष – 9416191877 महोत्सव के चौथे दिन हुआ मंगल बधाई समाज गायन। वृन्दावन : छीपी गली/पुराना बजाजा स्थित प्रिया वल्लभ कुंज में श्रीहित उत्सव चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में अष्ट दिवसीय श्रीराधा जन्म महा-महोत्सव एवं अष्टयाम सेवा […]

You May Like

advertisement