हरियाणा:विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता बने डॉ. ज्ञान चंद गुप्ता

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता बने डॉ. ज्ञान चंद गुप्ता।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी ने दी डॉक्टरेट की मानद उपाधि।
सामाजिक कार्य प्रशासन में विशेषज्ञता को किया स्वीकार।
साढ़े 4 दशक से समाज सेवा और राजनीति में सक्रिय हैं गुप्ता।

नई दिल्ली, 7 नवंबर :
कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी ने हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है। अब वे अपने नाम के आगे ‘डॉ.’ लगा सकेंगे। नई दिल्ली में रविवार देर शाम रेनबो चैरिटीज यूनिवर्सल ट्रस्ट की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. शाम लाल आनंद और दूसरे पदाधकारियों ने उन्हें यह उपाधि प्रदान की।
ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. शाम लाल आनंद ने बताया कि हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके इस योगदान को देखते हुए विश्व की प्रतिष्ठित कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी ने उन्हें बिजनेस प्रशासन में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की है। यूनिवर्सिटी ने सामाजिक कार्य प्रशासन में उनकी विशेषज्ञता को स्वीकार किया।
हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि इस उपाधि के लिए वे कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी की सीनेट के आभारी हैं। गौरतलब है कि ज्ञान चंद गुप्ता गत साढ़े 4 दशक से समाज सेवा और राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे अनेक सामाजिक, धार्मिक, खेल और सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। अपनी व्यावसायिक गतिविधियों के साथ-साथ वे अनेक धर्मार्थ कार्यों में भी योगदान दे रहे हैं।
रेनबो चैरिटीज यूनिवर्सल ट्रस्ट के प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा है। इसलिए नर सेवा को नारायण सेवा भी कहा जाता है। समाज में कमजोर लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य कर्म है। इस दौरान उन्होंने रेनबो चैरिटीज यूनिवर्सल ट्रस्ट द्वारा गत 14 वर्षों से किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों की भी सराहना की। इस संस्था ने बड़ी संख्या में ऐसे लोगों को अपने साथ जोड़ा है, जिनके मन में समाज के वंचित वर्ग के प्रति पीड़ा है। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर एवं योग्य छात्रों को 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति भी ट्रस्ट की ओर से दी जा रही है।
नई दिल्ली में हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान करते रेनबो चैरिटीज यूनिवर्सल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. शाम लाल आनंद और दूसरे पदाधिकारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sh. Gian Chand Gupta, the Speaker of the Legislative Assembly is now Dr. Gian Chand Gupta

Mon Nov 7 , 2022
Sh. Gian Chand Gupta, the Speaker of the Legislative Assembly is now Dr. Gian Chand Gupta. Editor – Vaidy Pandit Prmod KaushikPh. 9416191877 The California Public University accepted the specialization in social work administration.Gupta is active in social service and politics from four and a half decades by conferring honorary […]

You May Like

Breaking News

advertisement