Uncategorized

नेपाल जाएगा हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों का दल : डॉ इंदु बंसल

नेपाल जाएगा हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों का दल : डॉ इंदु बंसल

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे हरियाणा दौरे पर।

नई दिल्ली,2 अप्रैल : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल जैन की अध्यक्षता में संघ की विभिन्न जिला इकाईयों द्वारा श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्मदेव जैसी के स्वागत में अभिनंदन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इन सभी कार्यक्रमों में नेपाल से पधारे श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्मदेव जैसी विशेष मेहमान के रूप में उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम पर अधिक जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल जैन ने बताया कि प्रदेशभर में उपरोक्त अभिनंदन कार्यक्रम भारत एवं नेपाल के पत्रकार संगठनों के मध्य आपसी सहयोग, संवाद एवं पत्रकार हितों की रक्षा हेतु एक सार्थक पहल के रूप में आयोजित किए गए हैं।
अपने प्रेरक संबोधन में श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्मदेव जैसी ने कहा कि उन्हें हरियाणा में पत्रकारों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए सक्रिय श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के कार्यों की जानकारी सर्वप्रथम गूगल के माध्यम से प्राप्त हुई। इसके पश्चात उन्होंने फेसबुक एवं इंस्टाग्राम के जरिए संगठन की गतिविधियों का अध्ययन किया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह संगठन “मैं नहीं, हम” की भावना के साथ पूर्णतः पत्रकार हित में समर्पित होकर कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठन द्वारा हरियाणा के लगभग सभी जिलों में सक्रिय जिला इकाइयों के गठन की सराहना करते हुए कहा कि इस समर्पण एवं संगठनात्मक शक्ति ने उन्हें भी इस मंच से जुड़कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत और नेपाल के पत्रकार संगठनों के बीच सहयोग का यह प्रयास श्रमजीवी पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैत्रीपूर्ण संबंधों को भी सुदृढ़ करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों के पत्रकार मिलकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करेंगे।
अभिनंदन कार्यक्रमों में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की पटौदी, पलवल,रेवाड़ी,गोहाना व नूंह जिला इकाईयों के जिला अध्यक्षों क्रमशः नरेश शर्मा,भूषण ओहलियांन, धनेश विद्यार्थी,अनिल जिंदल,नरेश मेंहदीरत्ता व सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने नेपाली अतिथि जन्मदेव जैसी व संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल जैन का पुष्पमालाओं से स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
डॉ. बंसल ने बताया श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने निकट भविष्य में नेपाल के श्रमजीवी पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल को भारत दौर के लिए आमंत्रित किया है।
साथ ही जल्द ही हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल भी नेपाल की यात्रा करेगा।
इस पहल से हरियाणा के श्रमजीवी को दोनों देशों भारत व नेपाल की सांस्कृतिक परंपराओं, रीति-रिवाजों एवं पत्रकारिता मूल्यों को समझने का अवसर मिलेगा तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैत्रीपूर्ण संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel