स्थानेश्वर क्राफ्ट मेले में पहुंचे प्रेरणा के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला

स्थानेश्वर क्राफ्ट मेले में पहुंचे प्रेरणा के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

30 जून तक चलेगा क्राफ्ट मेला।

कुरुक्षेत्र, 2 जून : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के सैक्टर 17 में स्थानेश्वर क्राफ्ट मेले का आयोजन किया गया है। इस क्राफ्ट मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रेरणा संस्था एवं प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला ने शिरकत की। उन्होंने स्थानेश्वर क्राफ्ट मेले का का अवलोकन करते हुए कहा कि मेले में रखी हर वस्तु अपने आप में सराहनीय है। कलाकारों की प्रतिभा व बहुत ही सूक्ष्मता से किए गए काम देखकर बहुत ही प्रसन्नता हुई है। गर्व कई कि हमारे देश में बेहतरीन कलाकारों की कमी नहीं है।
गगनदीप सिंह डायरेक्टर ऑफ जीफा आर्ट कॉलेज ने बताया कि 30 आर्टिस्ट और 30 दिन का यह मेला आयोजित किया गया है। इसमें हर दिन एक आर्टिस्ट को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को डा. जय भगवान सिंगला ने कलाकार मुकेश व सपना को सम्मानित किया है।
डा. सिंगला ने जीफा आर्ट कॉलेज के डायरेक्टर गगनदीप सिंह को प्रेरणा वृद्धाश्रम में आने के लिए निमंत्रण भी दिया। डा. जय भगवान सिंगला जो प्रेरणा वृद्धाश्रम चलाते हैं उन्होंने गगनदीप से कहा कि बुजुर्गों के लिए भी आप आर्ट करवा कर उनका उत्साह बढ़ाएं।
क्राफ्ट मेले में डा. जय भगवान सिंगला, आयोजक एवं कलाकार।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मारकंडा नदी के ओवर फ्लो मामले में किसान पहुंचे हाईकोर्ट

Fri Jun 2 , 2023
मारकंडा नदी के ओवर फ्लो मामले में किसान पहुंचे हाईकोर्ट। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 हाईकोर्ट ने भारत सरकार, एन.एच.ए.आई., हरियाणा सरकार व सिंचाई विभाग को जारी किया नोटिस। कुरुक्षेत्र, 2 जून : कुरुक्षेत्र जिला के विभिन्न गांवों से गुजरने वाली मारकंडा नदी के ओवरफ्लो एवं […]

You May Like

advertisement