सीईटी परीक्षार्थियों के लिए जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में निशुल्क ठहरने और खाने का किया गया प्रबंध : डॉ कृष्ण श्योकन्द

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 23 जुलाई : आज अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जाट संस्था के प्रधान कृष्ण श्योकद ने की। बैठक में सभी कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए संस्था के मीडिया कोऑर्डिनेटर गुरदीप तंवर ने बताया की आगामी 26 व 27 जुलाई को होने वाली सीईटी की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों के लिए जाट धर्मशाला में रात्रि ठहराव व खानपान का निशुल्क बंदोबस्त करने का निर्णय लिया गया । उन्होंने बताया कि इस दिन पूरे हरियाणा से परीक्षार्थी अपने-अपने केंद्र में परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे ऐसे में कुरुक्षेत्र जिले में आने वाले सभी साथियों से अनुरोध है कि वह जब चाहे धर्मशाला में आकर रूक सकते हैं व उनके लिए जलपान व खाने पीने का व्यापक तौर पर बंदोबस्त किया गया है ताकि यहां आने वाले किसी भी परीक्षार्थी को रहने व खाने की दिक्कत न हो व अपनी परीक्षा आराम से दे सके। उन्होंने बताया की इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के लिए जाट धर्मशाला सदैव तत्पर रहती है। अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला के प्रधान डॉ कृष्ण श्योकंद ने हरियाणा भर की सभी जाट संस्थाओं से अनुरोध किया कि वह भी अपने-अपने स्तर पर शहर में आने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए रहने में खाने-पीने का बंदोबस्त करें ताकि हम सामाजिक समरसता का एक उदाहरण पेश कर सकें। इस अवसर पर संस्था के प्रधान कृष्ण श्योकंद,बनी सिंह ढुल, होशियार बारवा, हरकेश साहरण,नरेंदर नैन पूर्व प्रधान, कर्मबीर सरपंच घराडसी,पूर्व सरपंच टेकचंद बारना., पूर्व प्रधान सुरेंदर अम्बरसर,राजेंदर हथीरा, जसवंत कोलेखा, कुलदीप हथीरा आदि सदस्य मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीद चंद्र शेखर आजाद को किया याद डीडीपुरम शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Thu Jul 24 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में बुधवार को अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद की जयंती पर डी. डी. पुरम शहीद स्मारक पर एक श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि चन्द्र शेखर आजाद के प्रति असली श्रद्धांजलि तभी […]

You May Like

advertisement