Uncategorized

डाक्टर्स डे पर डा. मनोज कुमार मिश्रा उपलब्धियों के लिए किए गए सम्मानित

डाक्टर्स डे पर डा. मनोज कुमार मिश्रा उपलब्धियों के लिए किए गए सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला के सभागार गांधीपुरम पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने की और संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा ने किया। बैठक का प्रारंभ मंडल महामंत्री विशाल शर्मा के द्वारा गायत्री मंत्र के वाचन से हुआ। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने भगवान् परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने पदाधिकारियों को कार्य का बंटवारा किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा को दिसंबर 2025 तक भगवान् परशुराम की भव्य मूर्ति बरेली में स्थापित किए जाने का प्रभारी मनोनीत किया। मंडल महामंत्री अरुण शुक्ला को बरेली के अस्सी नगर निगम वार्डों का प्रभारी घोषित किया ताकि पार्षदों के चुनाव में विजय पाई जा सके। प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर शर्मा को कोष संग्रह के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए । जिला अध्यक्ष संजीव अवस्थी को जुलाई – अगस्त में वृक्षारोपण की जिम्मेदारी दी गई और महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला को संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई।इस अवसर पर डाक्टर्स डे मनाया गया। सभी डाक्टर्स को उनके रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा की गई। जिला संरक्षक डा. मनोज कुमार मिश्रा को गरीबों की निशुल्क परामर्श सेवा एवं गरीबों की निशुल्क चिकित्सा के लिए माल्यार्पण करके उत्तरीय भेंट किया गया। अपने सम्मान पर डा. मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि हर दो माह में गरीबों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में इंद्रदेव त्रिवेदी , प्रवीन भारद्वाज, अजयराज शर्मा, मदन लाल शर्मा, मुकेश पांडे, सचिन शर्मा, अरुण शुक्ला, अमर शर्मा विशाल शर्मा, विष्णु स्वरूप भारद्वाज, अभिषेक शर्मा रजत मिश्रा, दिनेश पांडे, विष्णु प्रकाश पांडे , डा. मनोज कुमार मिश्रा, रामकृष्ण शुक्ला, अरविंद कुमार मिश्रा, धनंजय शर्मा, देवेश शर्मा, प्रवीन शर्मा आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा ने किया और सभी का आभार मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel