सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण मंदिर कमेटी ओर अमृतवेला प्रभात सोसाइटी ने किया भजन कीर्तन एवं निकाली प्रभातफेरी

सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण मंदिर कमेटी ओर अमृतवेला प्रभात सोसाइटी ने किया भजन कीर्तन एवं निकाली प्रभातफेरी

फिरोजपुर 04 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण मंदिर, मोहल्ला सचदेवा, फिरोजपुर शहर में मंदिर कमेटी और अमृतवेला प्रभात सोसाइटी सदस्यों ने भजन कीर्तन किया और प्रभातफेरी निकली। फिरोजपुर शहर की अलग-अलग संस्थाओं और गणमान्य व्यक्तियों ने प्रभातफेरी में भाग लिया। भक्तों द्वारा बहुत ही उत्साह और आनंदमयी माहौल में प्रभातफेरी निकाली गई। घर-घर से फूलों द्वारा प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया गया। पूरा शहर श्री राम नाम और श्री हनुमान जी के जयकारों से गूंज उठा। सचिन नारंग, अरुण नंदा, अश्वनी शर्मा और सक्षम बजाज ने सुन्दर भजनों/भेटों का गुणगान किया। इस अवसर पर परविंदर सिकरी ने अमृतवेला प्रभात सोसाइटी और आई हुई संगत का धन्यवाद किया और कहा कि सभी लोग सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लें। इस अवसर श्री कृष्ण मंदिर परिवार मोहल्ला सचदेवा, महंत शिवराम दास, गतिंदर कमल,कुलवंत राय सलूजा, प्रदीप चानना, मोहित कुमार मिक्की लोकेश तलवाड, प्रवेश कुमार, गुलशन चावला, सुनीता कटारिया, संगीता चावला और अधिक संख्या में बच्चों बुजुर्गों और मातृशक्ति ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला चिकित्सालय में वर्ल्ड क्लब फुट डे मनाया गयाजिला चिकित्सालय राणा बेनी माधव में

Thu Jun 5 , 2025
जिला चिकित्सालय में वर्ल्ड क्लब फुट डे मनाया गयाजिला चिकित्सालय राणा बेनी माधव में रायबरेली, 04 जून 2025| स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान तथा अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से बुधवार को विश्व क्लबफुट दिवस मनाया गया |राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (डीईआईसी)मैनेजर नितेश जयसवाल बताते हैं कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement