
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : भगवान बुद्ध जयंती के पावन अवसर पर हिन्दू जागृति मंच एवं साहित्य सोम संगम के संयुक्त तत्वावधान में पुस्तक विमोचन एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन आर्य समाज सभागार कल्कि नगरी सम्भल में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न अंचलों से आए लगभग 50 कवियों ने काव्यपाठ किया। इस विराट कवि सम्मेलन में उत्तराखंड के काशीपुर से पधारे प्रख्यात कवि, गीतकार डॉ.प्रतोष मिश्रा ने अपने छन्दों की बौछार से सभागार में उपस्थित कवि एवं दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में उपजिलाधिकारी सम्भल निधि पटेल, तहसीलदार धीरेन्द्र सिंह, डॉ. अरविंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, अजय कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, अतुल कुमार शर्मा, कमलकांत तिवारी, नेहा मलय, श्रीपाल शर्मा ईदरीशपुरी, शिवकुमार चंदन ने डॉ. प्रतोष मिश्रा को श्रीमद भगवत गीता, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर तथा शॉल ओढाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए साहित्य सृजक सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम में अतुल कुमार शर्मा,चौधरी अरविन्द सिंह, सुशील शर्मा, ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, दीपक गोस्वामी, शांति राणा, दिनेश दिलकश, सुखपाल गौर,संजय सृजन, भागीरथ सिन्हा, डोरीलाल भास्कर, पूनम दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे।


