डॉ. शुभा कौशल की पुस्तक मॉडर्न परस्पेक्टिव ऑफ प्रिंसिपल ऑफ क्रिया शरीर का कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने किया विमोचन

डॉ. शुभा कौशल की पुस्तक मॉडर्न परस्पेक्टिव ऑफ प्रिंसिपल ऑफ क्रिया शरीर का कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने किया विमोचन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव कुमार द्वारा शनिवार को डॉ. शुभा कौशल व डॉ. मंजू शर्मा की पुस्तक मॉडर्न परस्पेक्टिव ऑफ प्रिंसिपल ऑफ क्रिया शरीर का विमोचन किया गया। डॉ. शुभा कौशल वर्तमान में श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में शरीर क्रिया विभाग में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। पुस्तक डॉ सुभा कौशल द्वारा अपने आयुर्वेद में लंबे अनुभव के बाद लिखी गई है। जो उन्होंने अपने शहीद भाई कैप्टन रोहित कौशल को उनके 54 वें जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि रूप में समर्पित की। पुस्तक में आयुर्वेद के मूलभूत सिद्धांतों का आज के परिपेक्ष में निरूपण किया गया है जो आधुनिक मतानुसार तर्कसंगत है। पुस्तक का विमोचन करते हुए कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने कहा कि इस पुस्तक आयुर्वेद के अनेक गूढ़ रहस्यों की जानकारी दी गई है।
जिसका लाभ निश्चित रूप से स्नातकोत्तर व स्नातक के छात्रों को मिलेगा। आयुर्वेदिक चिकित्सा में इस तरह के प्रयास सराहनीय है। पुस्तक के बारे में विस्तार से बताते हुए डॉ. शुभा कौशल ने बताया कि यह एकमात्र ऐसी पुस्तक है। जिसमें आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों को आधुनिक विज्ञान से जोड़ा गया है। पहले विद्यार्थी आयुर्वेदिक सिद्धांतों को पढ़ने के बाद उसे आधुनिक विज्ञान से जुड़ते थे। मगर यह पुस्तक आयुर्वेद और विज्ञान दोनों का संगम है। इस पुस्तक को पढ़ने से आयुर्वेद के सभी छात्र-छात्राओं को विषय की स्पष्टता होगी। उन्होंने बताया कि पुस्तक का प्रकाशन नोएडा, ब्लू रोज पब्लिशर्स द्वारा किया गया है। इसमें अंग्रेजी भाषा के सामान्य शब्दों द्वारा विषय की गहराई तक पहुंचने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. शंभू दयाल शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सतीश वत्स, प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना व शरीर क्रिया विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो प्रेम चंद्र मंगल भी उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>"ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਮਹਾਂਉਤਸਵ" ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਸਰਹੱਦੀ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਸੰਮਤੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਹਰ ਘਰ ਤਿਰੰਗਾ ਲਹਿਰਾਉਣ ਦੇ ਮਕਸਦ ਨਾਲ 200 ਦੇ ਕਰੀਬ ਤਿਰੰਗੇ ਵੰਡੇ ਗਏ</em>

Sat Aug 6 , 2022
ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 06 ਅਗਸਤ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}:= ਅਜਾਦੀ ਦੇ 75ਵੇੰ ਮਹਾਂਉਤਸਵ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਸਰਹੱਦੀ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਸਮਿਤੀ ਜਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵਲੋਂ ਹਰ ਘਰ ਤਿਰੰਗਾ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਬੜੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਸਰਹੱਦੀ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਸਮਿਤੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਉਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼੍ਰੀ […]

You May Like

advertisement