हरियाणा: जीवन के 75 साल पूरे होने के क्षणों को किसानों संग साझा करेंगे डा. सिंह

जीवन के 75 साल पूरे होने के क्षणों को किसानों संग साझा करेंगे डा. सिंह।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
 
गांधी जयंती के दिन कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह 75 साल के हो जायेंगे।
 
कुरुक्षेत्र, 30 सितम्बर : हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह ने अपना जीवन किसानों की सेवा में समर्पित किया हुआ है। यही कारण है कि वे आज भी अपना प्रत्येक त्यौहार और जीवन में ख़ुशी का अवसर किसानों के साथ ही मनाते हैं। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन वह 75 वर्ष के हो जायेंगे। जीवन के 75 साल पूरे होने के क्षणों को भी किसानों के साथ ही सांझा करेंगे। डा. सिंह ने बताया कि आज भी उनके साथ कुरुक्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्रों के हजारों किसान जुड़े हुए हैं जो समय समय पर कृषि के संबंध में सलाह लेते रहते हैं। वे किसानों के प्रेम से बंधे हुए हैं। डा. सिंह ने कहा कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के उद्घाटन-समारोह में महात्मा गांधी जी ने कहा था-‘हमें आजादी किसानों के बिना नहीं मिल सकती है। गांधी जी का नेतृत्व और आंदोलन उन गरीबों और किसानों के लिए था, जिनको भूखा नंगा देखकर महात्मा गांधी ने एक धोती पहननी शुरू कर दी थी। डा. सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी जी के जीवन और आदर्शों का अनुसरण करते हुए ही उन्होंने अपना जीवन किसानों की सेवा में समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि आज वे जीवन में जो कुछ भी है वह सब कुछ उन्हें किसानों की बदौलत ही मिला है। वह अपने जीवन के 75 सालों के पड़ावों को पार करने के बाद अब इस मुकाम पर किसानों को कैसे भूल सकते हैं। जब तक जीवन है वे किसानों की सेवा करते रहेंगे।
खेतों में कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने बांटी इम्यूनिटी बूस्टर किट

Fri Sep 30 , 2022
सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने बांटी इम्यूनिटी बूस्टर किट। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का सर्वजन स्वास्थ्य अभियान। कुरुक्षेत्र, 30 सितम्बर : सर्वजन स्वास्थ्य की कामना के साथ सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने पूरे कुरुक्षेत्र जिला में अभियान चलाया हुआ है। इस […]

You May Like

Breaking News

advertisement