नशामुक्ति का संकल्परू सुकमा में जिलास्तरीय मैराथन का आयोजन

जिलास्तरीय मैराथन से गूंजा संदेश – नशा त्यागें, भविष्य संवारें

सुकमा, 21 सितम्बर 2025/कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में रविवार को जिले में नशामुक्ति अभियान मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन का शुभारंभ दंतेवाड़ा चौक से हुआ, जहाँ महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। मैराथन का समापन मिनी स्टेडियम सुकमा में हुआ, जहाँ मुख्य अतिथियों ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।
वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे ने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने की जिम्मेदारी युवाओं की है। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने, नशामुक्ति का संदेश फैलाने और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ने युवाओं को नशा से दूर रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि मोबाइल और डिजिटल लत भी उतनी ही खतरनाक है। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट जैसी बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और अनजान लोगों से दूरी बनाने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर सुकमा नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी यादव, पार्षद श्री विवेक यादव, श्री रमेश कर्मा, श्रीमती उर्मिला मंडावी, श्री धनीराम यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री शबाब ख़ान, जिला खेल अधिकारी श्री विरूपाक्ष पौराणिक, श्री संजय पांडे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और गणमान्य। नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा कल महासमुंद जिले के दौरे पर

Sun Sep 21 , 2025
महासमुंद 21 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा सोमवार 22 सितंबर को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 9:00 बजे रायपुर से प्रस्थान करेंगे एवं महासमुंद पहुंचेंगे, जहां वे आंगनवाड़ी केंद्र,पीडीएस, मध्याह्न भोजन, छात्रावास आदि का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के पश्चात दोपहर 2:30 […]

You May Like

advertisement