चीनी मांझे की वजह से फिर हादसा, स्कूटी सवार बीकॉम छात्रा की गर्दन कटी

पवन कालरा (संवाददाता)

बरेली : चीनी मांझे की वजह से आठ दिन के अंदर दूसरा हादसा हुआ है। मंगलवार को स्कूटी सवार छात्रा चीनी मांझे की चपेट में आने से घायल हो गई। उनकी गर्दन पर गहरा घाव हुआ है।
बरेली में चीनी मांझे की वजह से एक बार फिर हादसा हुआ है। मंगलवार को नॉर्थ सिटी में रहने वाली बीकॉम छात्रा साक्षी सक्सेना स्कूटी से जा रही थीं, तभी उनकी गर्दन में मांझा फंस गया। मांझे की रगड़ से गर्दन में गहरा घाव हो गया। वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। साक्षी के भाई सीए दिव्यांशु सक्सेना ने बताया कि घटना खुशलोक हॉस्पिटल के सामने हुई। लोगों ने आनन-फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उनकी गर्दन पर आठ टांके लगे हैं। उनका उपचार चल रहा है।
17 फरवरी को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी चीनी मांझे से घायल हो गए थे। किला थाने के मोहल्ला कटघर निवासी हर्ष गुप्ता (23) एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी हैं। वह शाम करीब चार बजे बाइक से कंपनी की एक कर्मचारी के साथ कचहरी जा रहे थे। महादेव पुल पर उनके गले में मांझा फंस गया था। रगड़ से उनका गला कट गया। इससे असंतुलित होकर वह बाइक समेत गिर गए। बाइक गिरने के कारण पीछे बैठी कर्मचारी भी घायल हो गई थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
शहर में घनी आबादी के बीच पतंगबाजी होती है। पतंगबाजी में चीनी मांझे का भी इस्तेमाल किया जाता है। नायलॉन और कांच व लोहे के चूरे से बना यह मांझा खतरनाक होता है। इस वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। कई घायल भी हो चुके हैं। पक्षी भी हादसे का शिकार हुए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी बैनामा कराकर चार बार बेची जमीन, 14 पर एफआईआर

Wed Feb 26 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भू-माफियाओं के एक गैंग द्वारा ज़मीन के कई फर्जी बैनामे कराकर उन्हें बेचने का मामला सामने आया है। पीड़ित राजीव कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने तुलापुर परगना की विष्णुधाम कॉलोनी स्थित 859.12 वर्गगज (718.12 वर्ग मीटर) […]

You May Like

advertisement