Uncategorized

ईद-उल-फितर अवकाश के चलते 23 मार्च को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

ईद-उल-फितर अवकाश के चलते 23 मार्च को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस
बदायूँ : 20 मार्च। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिले में मार्च माह का तृतीय शनिवार 21 मार्च 2026 को पड़ने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 23 मार्च (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा। यह परिवर्तन ईद-उल-फितर के सार्वजनिक अवकाश के कारण किया गया है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा ने दी है।
जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, शासन के पूर्व निर्देशों के तहत यदि निर्धारित तिथि पर अवकाश होता है तो कार्यक्रम अगले कार्यदिवस पर सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में 21 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम अब अगले कार्यदिवस 23 मार्च (सोमवार) को होगा।

प्रशासन ने सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 23 मार्च को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

पूर्ति विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान
बदायूँ : 20 मार्च। वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेण्डरों की सुचारू रूप से आपूर्ति कराये जाने के उददेश्य से जनपद में स्थित विभिन्न गैस एजेन्सियों की पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से निरन्तर जाँच करायी जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को नगर क्षेत्र उझानी स्थित मै0 उझानी इण्डेन गैस उझानी एवं मै0 फतेह पाल इण्डेन गैस सर्विस, उझानी एवं बदायूँ उझानी रोड स्थित सिंह हवेली रेस्टोरेन्ट पर आकस्मिक छापेमारी की। उन्होंने गैस गोदाम पर उपस्थित उपभोक्ताओं से पूछताछ की। उपभोक्ताओं द्वारा बुकिंग के दो दिन उपरान्त गैस सिलेण्डर प्राप्त होने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।
निरीक्षण के दौरान मै० उझानी इण्डेन गैस एजेन्सी पर आज कुल 603 एवं मै० फतेहपाल इण्डेन गैस एजेन्सी पर आज कुल 483 घरेलू गैस सिलेण्डरों का स्टॉक पाया गया। इस प्रकार जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेन्ट में घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग किया जाना नहीं पाया गया।

उन्होंने बताया कि सम्बन्धित प्रतिष्ठान मालिक को निर्देशित किया गया है कि किसी भी दशा में घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग न करें तथा प्रतिदिन कामर्शियल सिलेण्डरों की आवश्यकता के सम्बन्ध में अवगत कराये ताकि तदनुसार सम्बन्धित तेल कम्पनी से समन्वय स्थापित कर कामर्शियल सिलेण्डर उपलब्ध कराये जा सकें।

25 मार्च को दास डिग्री कॉलेज में आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार मेला
बदायूँ : 20 मार्च। जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकांत ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने व उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत बेरोजगार अभ्यर्थियों हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय बदायॅू एवं नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पी0जी0 कालेज बदायॅूं के संयुक्त तत्वाधान में 25 मार्च 2026 को नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पी0जी0 कालेज बदायॅू परिसर में सुबह 09ः00 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस एक दिवसीय रोजगार मेले में टेक्निकल एवं नान टेक्निकल क्षेत्र एवं निशुल्क कौशल उन्नयन और प्रशिक्षण कार्यक्रम उपरान्त जॉब/नौकरी से सम्बन्धित लगभग 25 से अधिक कम्पनियों द्वारा विविध पदों के सापेक्ष चयन/साक्षात्कार किया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निशुल्क होगा।
उन्होंने रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु 18 से 40 वर्ष तक की आयु सीमा वाले हाईस्कूल से स्नातकोत्तर, आई0टी0आई0, डिप्लोमा, बी0टेक, कौशल विकास डिप्लोमाधारक युवा रोजगार मेले में अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, प्रमाण पत्र, वायोडाटा (कम से कम 05) की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel