उतराखंड: लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते महिला ने सड़क पर जन्मा बच्चा, एम्बुलेंस नही पहुची समय पर,

हरिद्वार: हरिद्वार में महिला के सड़क पर बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात एक मजदूर गर्भवती महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची, जिसके चलते महिला ने बिल्केश्वर रोड ब्लड बैंक के नजदीक सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। एंबुलेंस करीब एक घंटे बाद पहुंची। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बच्चे के पिता ने अपने कपड़े उतारकर बच्चे को ढका।

उधर, अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप निगम का कहना है कि महिला व बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। मां और बच्चा स्वस्थ है। बच्चे का वेक्सिनेशन करा दिया गया है। महिला का परिवार मजदूरी करता है। मजदूर परिवार का यह 7 वां बच्चा है। वे बिहार के रहने वाले हैं। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वह मामले की जांच कर रहे हैं।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश शुक्ला ने सीएम धामी से मुलाकात की,

Fri Jul 29 , 2022
किच्छा में एम्स की स्थापना/निर्माण के लिए कैबिनेट से 100 एकड़ भूमि निशुल्क आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने पर आज देहरादून में किच्छा से पूर्व विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात कर धन्यवाद पत्र सौंपा!पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने […]

You May Like

advertisement