लंबी बीमारी के चलते युवक ने तोड़ा दम मचा कोहराम

लंबी बीमारी के चलते युवक ने तोड़ा दम मचा कोहराम

✍️ कन्नौज ब्यूरो
कन्नौज । लंबी बीमारी के चलते युवक ने दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता पत्नी बच्चों सहित सभी का रो रो कर बुरा हाल है। करीब 6 माह से युवक बीमार था। वही उसका इलाज लखनऊ के पीजीआई से चल रहा था। गले में बीमारी होने से युवक ने कल देर शाम लखनऊ से वापस आते समय युवक ने बीच रास्ते मे दम तोड़ दिया। वही इसकी सूचना घर परिवार के लोगों को मिली तो चीख-पुकार मच गई। कन्नौज जनपद के तालग्राम क्षेत्र के त्योर गांव निवासी लालू उम्र 28 वर्ष पुत्र रामबहादुर गले में बीमारी होने से काफी परेशान था। वही उसका इलाज लखनऊ के पीजीआई से चल रहा था। 6 माह से बीमार था। लंबी बीमारी होने से डॉक्टरों ने उसे मना कर दिया और घर जाने को कहा। घर वापस आते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। घर परिवार को सूचना लगते ही कोहराम मच गया। लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी युवक का इलाज सही से नहीं हो सका। युवक अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए मेहनत मजदूरी करता था। 6 वर्ष पहले उसकी शादी मोनी से हुई थी। दो भाइयों में सबसे बड़ा था। युवक के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी परी बड़ा बेटा राघव है। सबसे छोटा 15 दिन का है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। नवजात बच्चे को क्या पता कि उसके पिता की मौत हो गई। जानकारी होते ही गांव के लोगों का तांता लग गया। पत्नी बच्चों सहित सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़: ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ गांव में टूटी सड़क का निर्माण कार्य

Tue Aug 9 , 2022
ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ गांव में टूटी सड़क का निर्माण कार्य विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि क्षेत्र के भीउरा गांव का मुख्य मार्ग जो राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, इसी रास्ते से ग्रामीणों का प्रतिदिन आना जाना लगा […]

You May Like

advertisement