बसपा शासन काल में जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस करती थी- डांक्टर बलिराम

आजमगढ़ ब्यूरो
बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर मंडलीय समीक्षा बैठक में आजमगढ़ जनपद के विधान सभा समितियों की समीक्षा की गई। बैठक दौरान पूर्व मंत्री व सांसद डाक्टर बलिराम ने संगठन की मजबूती पर बल देने के साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया । कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री व सांसद डाक्टर बलिराम ने कहा कि बसपा सरकार में प्रदेश की आम जनता अपने आपको पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करती थी। सभी वर्ग के लोग बसपा के शासनकाल में खुशहाल थें। किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है वर्ष 2027 में बहन कुमारी मायावती के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार हर हाल में बनाना है। इसके लिए अभी से सभी से कमर कस लेना है।उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के संगठन की मजबूती भी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर ही टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधे मिलाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के पूरी तरह से संकल्पित हैं। मंडल से आए हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से विधान सभा, सेक्टर और बूथों की कमेटियों को बेहतर बनाने के लिए पार्टी की आंतरिक पॉलिसी से अवगत कराया। बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने हमें संविधान दिया।उस संविधान की रक्षा करना अब हम सभी का दायित्व है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू द्वारा आयोजित किया गया निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन

Mon Sep 1 , 2025
ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू द्वारा आयोजित किया गया निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन । मेहनगर आजमगढ़ दिनांक ३१ अगस्त २०२५, को पल्हना ब्लॉक कार्यालय परिसर, आजमगढ़ में रोटरी क्लब बनारस शाइन एवं आरके शंकरा नेत्र हॉस्पिटल, वाराणसी के सहयोग से निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का […]

You May Like

advertisement