हर घर तिरंगा अभियान को जोशीला बनाने का काम कर रहा है युवा वर्ग : दुष्यंत

हर घर तिरंगा अभियान को जोशीला बनाने का काम कर रहा है युवा वर्ग : दुष्यंत।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सीजेएम दुष्यंत चौधरी ने गांव कनीपला के राजकीय स्कूल में तिरंगा यात्रा को दी हरी झंडी। विद्यार्थियों को दी कानूनी जागरूकता की जानकारी।

कुरुक्षेत्र 10 अगस्त : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम दुष्यंत चौधरी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिला के प्रत्येक गांव और शहर का प्रत्येक व्यक्ति तिरंगे के रंग में रंगा नजर आने लगा है। इस अभियान को लेकर आजादी के अमृत महोत्सव का एक माहौल तैयार हुआ है। इस माहौल को और जोशिला बनाने का काम युवा वर्ग और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा किया जा रहा है।
सीजेएम दुष्यंत चौधरी बुधवार को राजकीय स्कूल कनीपला में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत डीएलएसए के तत्वाधान में आयोजित साइकिल एवं पैदल तिरंगा रैली कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले सीजऐम दुष्यंत चौधरी, डीईओ बलजीत मलिक व स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश कुमार सैनी ने साइकिल एवं पैदल तिरंगा रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। सीजेएम ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे के तीनों रंग भारतीयता के परिचायक हैं। तिरंगे की बदौलत ही देश में आजादी के आंदोलन को राष्ट्रीय स्वरूप मिला। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय ध्वज के को देश में फहराने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की आहुति दी थी। इसलिए युवा पीढ़ी को ऐसे देशभक्त स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को कानूनी जागरूकता के बारे भी जानकारी दी। इस मौके पर प्राध्यापिका भौतिकी अनूपा कौशिक , अमित, अध्यापक मनप्रीत कौर, सरोज रानी, मीनू गर्ग, केतकी राणा, लतेश शर्मा, अरविंद कुमार, सपना, डिंपल रानी, अनु, विनीत, कुलदीप, विनोद आदि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अजमेर: भगत सिंह नो जवान सभा संस्था की ओर घर घर तिरंगा अभियान के तहत तिंरगा झंडा वितरण

Wed Aug 10 , 2022
ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अलीभगत सिंह नो जवान सभा संस्था की ओर घर घर तिरंगा अभियान के तहत तिंरगा झंडा वितरणपूरा पेश आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया रहा है जगह जगह तिरंगा रैली निकालो जा रही प्रधान मंत्री द्वारा चलाता अभियान घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा के तहत आज […]

You May Like

advertisement