असत्य पर सत्य की जीत व बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है दशहरा

असत्य पर सत्य की जीत व बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है दशहरा
कन्नौज
छिबरा मऊ स्थित गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में आयोजित विशाल क्षत्रिय समाज के लोगों ने दशहरा पर्व को धूम धाम श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया।
सबसे पहले वाहनों की लंबी कतारें शोभा यात्रा के दौरान देखी गई। शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पैदल मार्च किया गया। महा पुरुषों के जोर दार गगन भेदी नारे लगाए गए। बाद में शस्त्र पूजन अर्चन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्यायाधीश एम पी सिंह चौहान का सभी लोगो ने जोरदार स्वागत गर्मजोशी से किया। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व ही दशहरा है। इस शुभ अवसर पर हम सब लोग बुरे विचारो बुरी आदतों का भी दहन करने का संकल्प लें। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोरिख़ मगन सिंह ने कहा कि क्षत्रिय का अर्थ है कि समाज की हर संभव रक्षा करें।
इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सिंह भदौरिया फायर ब्रांड नेता वीर सिंह भदौरिया तालग्राम ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुची ठाकुर सहित भारी संख्या में क्ष त्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेहतर कैरियर के लिए लक्ष्य निर्धारित करना बहुत आवश्यक-प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी

Thu Oct 6 , 2022
जांजगीर-चाम्पा 06 अक्टूबर 2022/ उपरोक्त कथन सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति द्वारा सूर्यांंश प्रांगण सिवनी में आयोजित सात दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण के शुभारंभ पर प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी ने 03 अक्टूबर को कही। प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर सरगुजा में पदस्थ […]

You May Like

Breaking News

advertisement