महासमुंद वनमंडल में अवैध लकड़ी परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई 

 महासमुंद 12 अप्रैल 2026/ वनमंत्री श्री केदार कश्यप की मंशानुसार सघन गस्ती अभियान के तहत् 10 अप्रैल को महासमुंद वनमंडल के बागबाहरा परिक्षेत्र अंतर्गत खल्लारी सर्किल के दक्षिण खल्लारी परिसर में विशेष सघन जांच अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान ग्राम चुरकी क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी परिवहन करते हुए एक स्वराज माजदा ट्रक (क्रमांक CG 08/L-0851) को पकड़ा गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से परिवहन की जा रही बीजा लकड़ी 19 नग (1.523 घनमीटर) एवं अन्य प्रजाति की लकड़ी 4 नग (0.353 घनमीटर), कुल 23 नग (1.858 घनमीटर) पाई गई, जिसे मौके पर ही जप्त कर लिया गया। जप्ती उपरांत वाहन चालक श्री राकेश, पिता श्री गोरेलाल सतनामी, निवासी फरफोद, आरंग, जिला रायपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान चालक द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध वन अपराध क्रमांक 14402/24 , 10 अप्रैल 2026 को पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

इस कार्यवाही में वन प्रबंधन समिति चुरकी के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ-साथ परिक्षेत्र अधिकारी श्री लोकनाथ ध्रुव, डिप्टी रेंजर श्री मोतीलाल साहू, वन रक्षक श्री कमल यादव, श्री अमित दीवान एवं श्री विवेकानंद क्षेत्रपाल का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मामूली विवाद मे चाकू घोप कर युवक की हत्त्या

Sun Apr 12 , 2026
मामूली विवाद मे चाकू घोप कर युवक की हत्त्या। मेहनगर आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के कटात गाँव मे भाजपा के मण्डल मंत्री विजेंद्र राम की बीती रात उनके पटीदार मोहन राम से मामूली विवाद मे मोहन ने छुरा घोप कर हत्त्या कर दी छुरा लगने के बाद ग्राम वासियों ने […]

You May Like

advertisement