कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में हो

जांजगीर-चांपा 22 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मंच की सजावट, ध्वजारोहण, हर्षफायर, परेड रिहर्सल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, साउंड सिस्टम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी सहित अन्य आवश्यक तैयारियों के संबंध में निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर, एसडीएम श्री सुब्रत प्रधान सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से रोहित का बना पक्का घर, सम्मानपूर्ण जीवन की ओर बढ़ रहा परिवार

Thu Jan 22 , 2026
जांजगीर-चांपा 22 जनवरी 2026/ जिले के ग्राम पंचायत बनाहिल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने एक गरीब परिवार के जीवन में खुशियों की नई रोशनी भर दी है। ग्राम बनाहिल निवासी हितग्राही रोहित, पिता बिसाहू राम वर्षों से खपरे व टीन की छत से बने कच्चे मकान में जीवन यापन […]

You May Like

advertisement