रायबरेली में आज ईद की नमाज़ शांतिपूर्वक संपन्न

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

.. रायबरेली में आज ईद की नमाज़ शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इस दौरान ज़िले की सभी 270 मस्जिदों में प्रशासन की मंशा के अनुरूप कहीं भी मस्जिद के बाहर नमाज़ नहीं हुई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए व्यापक इंतज़ाम किये। शहर स्थित डबल फाटक ईदगाह में अपने तय समय पर नमाज़ शुरू हुई और इस दौरान सभी ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारक दी। नमाज़ के दौरान ईदगाह के बाहर भारी पुलिस बल के साथ एडिशनल एसपी संजीव सिन्हा व सीओ सदर अमित सिंह मौजूद रहे। एडिशनल एसपी ने बताया कि ज़िले की सभी ईदगाहों में परिसर के भीतर शांतिपूर्वक ढंग से नमाज़ संपन्न हो रही है। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में बताया कि ज़िले भर में क्रेन व ड्रोन की व्यवस्था की गई है जिससे कहीं भी कोई मार्ग अवरुद्ध की स्थिती न रहे। वहीं मस्जिद के बाहर नमाज़ पड़ने के बारे में बताया कि सभी जगह सरकार के इस निर्देश का पूरा पालन हो रहा है। इस दौरान मस्जिदों के बाहर विभिन्न राजनैतिक दल के नेता समेत समाजसेवी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश व्यापारी सुरक्षा फोरम में कार्यक्रम का किया आयोजन

Tue Apr 1 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उत्तर प्रदेश व्यापारी सुरक्षा फोरम में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया और भाजपा के तीनों संयुक्त अध्यक्षों का स्वागत किया इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना बरेली जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा आवंला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने कहा व्यापारियों […]

You May Like

advertisement