राष्ट्रपति पदक से नवाजे जाएंगे उत्तराखंड पुलिस के आठ अधिकारी

उत्तराखंड देहरादून
राष्ट्रपति पदक से नवाजे जाएंगे उत्तराखंड पुलिस के आठ अधिकारी,
सागर मलिक

देहरादून। राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के आठ अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक” {President’s Medal for Distinguished Service (PSM)} एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “सराहनीय सेवा के लिये पदक” {Medal for Meritorious Service (MSM)} से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।

राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक
{President’s Medal for Distinguished Service (PSM)}
1- योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक/मुख्यालय उत्तराखण्ड।

सराहनीय सेवा के लिए पदक
{Medal for Meritorious Service (MSM)}
(पुलिस सर्विस)

  1. प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद रुद्रप्रयाग।
  2. शिवराज सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चम्पावत।
  3. ज्योति चौहान, निरीक्षक नागरिक पुलिस, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून।
  4. सुभाष चन्द्र, निरीक्षक अभिसूचना, अभिसूचना मुख्यालय उत्तराखण्ड।
  5. साजिद अली, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड।

(फायर सर्विस)

  1. गिरीश चन्द्र लोहनी, लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून।
  2. मुकेश कुमार पोखरियाल, लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, ने सभी पदक विजेताओं को उनकी सेवा और समर्पण के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान की ओर से साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Mon Jan 26 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 26 जनवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement