
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : भारतीय योग संस्थान बरेली जिले के पदाधिकारी का चुनाव आज दिनांक 28 जून 26 को स्थानीय रानी महालक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज में चलने वाले योग साधना केंद्र पर प्रात काल 7:00 बजे संपन्न हुआ। डॉ सुरेश रस्तोगी को सर्वसम्मति से जिला प्रधान चुना गया ।चुनाव प्रक्रिया शाहजहांपुर से पधारे प्रदेश मंत्री एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक पवन सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव में सीबीगंज क्षेत्र से सुरेंद्र पांडे एडवोकेट डेला पीर क्षेत्र से मुकेश कुमार वार्ष्णेय तथा रामपुर गार्डन क्षेत्र से श्री सुखदेव गंगवार क्षेत्रीय प्रधान चुने गए इसी केंद्र पर डॉक्टर सुरेश रस्तोगी को सर्वसम्मति से जिला प्रधान चुना गया जिला प्रधान के चुनाव के पश्चात केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री पवन सिंह ने माला पहन करडॉक्टर रस्तोगी का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की डॉक्टर रस्तोगी के कार्यकाल में संगठन का कार्य आगे बढ़ेगा और समाज के लोग रोग मुक्त होकर स्वस्थ जीवन जीने की कला सीखे डॉक्टर रस्तोगी ने मुकेश कुमार वासुदेव सुखदेव गंगवार एवं सुरेंद्र पांडे एडवोकेट को माला पहनकर क्षेत्रीय प्रधान चुने जाने की बधाई दी सभी क्षेत्रीय प्रधानों एवं जिला प्रधान ने केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री पवन सिंह को साल बढ़कर माला पहनकर स्वागत किया इस अवसर पर डॉक्टर सदन सिंह साथ तेजपाल गंगवार बनवारी लाल राजीव गुप्ता विनय खंडेलवाल मुकेश रस्तोगी नाना साहब गाडरामप्रवेश गंगवार ज्ञानचंद दीप्ति श्रीमती दीप्ति गंगवार श्रीमती उर्मिला गंगवार श्रीमती लता वार्ष्णेय आदि लोगों की उपस्थिति विशेष सराहनीय रही कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन डॉक्टर सौदान सिंह शाक्य के द्वारा किया गया।


