रामायण रिसर्च काउंसिल के द्वारा सम्मानित हुए प्रख्यात चित्रकार द्वारिका आनंद

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी दूरभाष – 94161 91877

वृंदावन : छटीकरा रोड़ स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में रामायण रिसर्च काउंसिल के द्वारा प्रख्यात चित्रकार द्वारिका आनंद को उनके द्वारा चित्रकला के क्षेत्र में की गई अविस्मरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।उन्हें यह सम्मान रामायण रिसर्च काउंसिल के ट्रस्टी व भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व उच्चाधिकारी देवदत्त शर्मा (रिटायर्ड आई.ए.एस.) ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट करके दिया।ज्ञात हो कि प्रख्यात चित्रकार द्वारिका आनंद ने रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वावधान में संपन्न हुई त्रिदिवसीय पेंटिंग कार्यशाला में तीन सदस्यीय जजेस कमेटी में मुख्य जज की भूमिका निभाई थी। जिसमें देश भर के 15 राज्यों से आए हुए 55 चित्रकारों ने अपनी चित्रकला का प्रदर्शन किया था।
इस अवसर पर प्रख्यात संत स्वामी गोविंदानंद तीर्थ, महामंडलेश्वर स्वामी चित्प्रकाशानंद महाराज, पद्मश्री कृष्ण कन्हाई चित्रकार, सुश्री उमा शर्मा, डॉ. उज्ज्वला शर्मा, डॉ. राधाकांत शर्मा, चित्रकार अनिल सोनी एवं विक्रम जीत (उड़ीसा)आदि की उपस्थिति विशेष रही।
ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष व प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने रामायण रिसर्च काउंसिल के द्वारा प्रख्यात चित्रकार द्वारिका आनंद को सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुर्वेद से शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा प्रणाली को मिलती है मजबूती: सुभाष सुधा

Wed Sep 24 , 2025
आयुर्वेद शब्द दो शब्दों का संयोजन आयु का अर्थ है जीवन और वेद का अर्थ है विज्ञान,आयुष विभाग द्वारा 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर गुर्जर धर्मशाला के प्रांगण में निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर एवं प्रदर्शनी का किया आयोजन। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 23 सितंबर : हरियाणा के […]

You May Like

Breaking News

advertisement