पर्यावरण संरक्षण में पौधे लगाकर सभी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें : उपायुक्त ढिल्लो

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

उपायुक्त ने जर्नलिस्ट क्लब के पांचवें पौधारोपण अभियान के तीसरे चरण का किया शुुभारम्भ।

भिवानी : जर्नलिस्ट क्लब भिवानी के पांचवे पौधारोपण अभियान के दूसरे चरण का श्रीगणेश आंवला का पौधा लगा कर उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने किया। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय केे प्रेमनगर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आरके मित्तल ने भाी आंवला का पौधा लगायाा। कुसुमेश्वर महोदव मंदिर के महंत माईजी महाराज के सानिंध्य मेें आयोजित इसकार्यक्रम में विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार श्रीमती ऋतु सिंह, शिक्षाविद डा. सतीश आर्य, डा. करण पुनिया, डा. वंंदना पुनिया, पार्षद विनोद बेडवाल ने क्लब के सदस्यों के साथ पौघारोपण किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद हर्षदीप डुडेजा नेे पौधा लगा कर अपना जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगा कर सब अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण ग्लोबल इश्यू है और इसके लिए हम सबको मिलकर काम करना चाहिए। पिछले एक पखवाड़े से जिले में वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अभियान में हर व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाएं। उपायुक्त ढिल्लो ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारी भिवानी स्वच्छ, सुंदर एवं ग्रीन हो तो इसके लिए हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना चाहिए। उन्होंने अपील की कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान एवं वन महोत्सव अभियान में बढ़ चढक़र भाग लेकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार मित्तल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दें और प्रकृति से मैत्रीपूर्ण भाव रखें। कुलसचिव ऋतु सिंह ने युवाओं से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। क्लब के प्रधान ईश्वर धामु ने कहा कि पेड़ लगाना आज के समय की जरूरत है। पेड़ लगाने से कई प्रकार की बीमारियों से भी बचा जा सकता है। उन्होने बताया कि पौधारोपण के तीसरे चरण में लघु सचिवालय परिसर में पौघारोपण किया जायेगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डीन शैक्षणिक प्रोफेसर आरके गुप्ता, पीआरओ ऋषि शर्मा, सभ्य समाज के प्रधान धर्मेंद्र अंगिरा, डाक्टर रवि प्रकाश, निशा परमार, केके शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत को किया सेवाश्री समारोह के लिए आमंत्रित

Thu Aug 11 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्राकृतिक खेती पर हुई विस्तृत चर्चा।उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड समारोह के लिए महामहिम को किया आमंत्रित।राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा प्राकृतिक खेती पर चलाए जा रहे प्रयोगों की डिटेल की सांझा। कुरुक्षेत्र, 10 अगस्त : कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में आज बुधवार को […]

You May Like

advertisement