
उत्तर बस्तर कांकेर, 15 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं में विशेषकर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष वीरागंना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है, इसके लिए 26 सितम्बर 2025 तक प्रविष्टि आमंत्रित किया गया है। योजना के तहत एक महिला को 02 लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप में प्रदान किये जाने का प्रावधान है। इस संबंध में अधिक जानकारी विभागीय वेबसाइट www.cgwcd..gov.in से प्राप्त की जा सकती है।


