
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : जनसेवा टीम के तत्वावधान में बरेली के महफ़िल शादी हाल कटरा मानराय में निःशुल्क नेत्र रोग उपचार शिविर का आयोजन किया गया।
जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी खाँ वारसी ने कहा कि लोगों और ज़रूरतमंदों सहूलियत के लिये शिविर लगाया गया। जनसेवा टीम इस तरह के शिविर का अलग अलग मोहल्लों और क्षेत्रो में लगाकर लोगों की सेवा करेगी।
बरेली हज सेवा समिति के मंडलाध्यक्ष अहमद उल्लाह वारसी ने कहा कि ज़रूरतमंदों की सेवा हम सबका कर्तव्य है।आँखों की रोशनी बनाए रखने के लिए ऐसे निःशुल्क शिविर लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होते हैं।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब आलम ने मरीज़ों की जांच की।
आँखों की बीमारियों के बारे में जागरूकता दी। शिविर में 205 लोगों ने कैम्प का लाभ लिया।निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। कंजंक्टिवाइटिस (आँखों का फ्लू या लाल आँख) जलन, खुजली, पानी आना, लालिमा। कारण: वायरस/बैक्टीरिया या एलर्जी। बचाव: हाथ साफ रखें, दूसरों के तौलिए/रुमाल इस्तेमाल न करें।मोतियाबिंद उम्र बढ़ने पर लेंस धुंधला होना।डॉक्टर की सलाह के अनुसार ध्यान रखने वाली बातें:
स्क्रीन (मोबाइल/कंप्यूटर) पर ज्यादा समय बिताने से बचें। हर 20 मिनट में 20 सेकंड दूर देखें (20-20-20 नियम)।
धूप में यू वी प्रोटेक्शन वाला चश्मा पहनें।
हाथ साफ रखें, आँखों को बार-बार न छुएँ।
स्वस्थ आहार लें (हरी सब्जियाँ, फल, विटामिन ए युक्त भोजन)।
अगर धुंधली दृष्टि, सिरदर्द, रोशनी से परेशानी, दोहरी दृष्टि या अचानक समस्या हो तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से मिलें।
सहयोग करने वालों में ज़िया उर रहमान,डॉ कासिमुद्दीनडॉ, डॉ नदीम अख्तर,डॉ मो रिज़वान,डॉ गुलाम मुस्तफा, सय्यद शाबान अली,डॉ सीताराम राजपूत,हाजी साकिब रज़ा ख़ाँ,निक्की वर्मा,हाजी यासीन कुरैशी, हाजी सय्यद असद अली,सैफ वली ख़ाँ आदि शामिल रहे।


