नारी शक्ति में दिखा आस्था, उमंग, श्रद्धा और उल्लास का संगम, जब 5100 महिलाएं कलश यात्रा में हुई शामिल

नारी शक्ति में दिखा आस्था, उमंग, श्रद्धा और उल्लास का संगम, जब 5100 महिलाएं कलश यात्रा में हुई शामिल..

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

भव्य कलश यात्रा से आरम्भ हुआ 102वा जनकल्याण 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ।
उमा सुधा के नेतृत्व में 5100 महिलाएं कलश यात्रा में हुई शामिल।
हेलीकॉप्टर से कलश यात्रा पर हुई पुष्पवर्षा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी, भाजपा संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा,पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल भी हुईं शामिल।
अग्निमंथन में भी भारी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु।
18 से 27 मार्च तक यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम जी महाराज के सान्निध्य में होगा केशव पार्क में होगा महायज्ञ।

कुरुक्षेत्र, 18 मार्च : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम जी महाराज के सान्निध्य में 18 से 27 मार्च तक होने वाले 1008 कुण्डीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ की शुरुआत आज भव्य कलश यात्रा से हुई। थानेसर नगरपरिषद की पूर्व अध्यक्षा उमा सुधा के नेतृत्व में 5100 महिलाएं इस कलश यात्रा में शामिल हुईं। ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग से सुबह आरम्भ हुई कलश यात्रा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली, उनकी धर्मपत्नी, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी,भाजपा संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, सिरसा की पूर्व सुनीता दुग्गल, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष साहिल सुधा, उनकी धर्मपत्नी सुगंधा सुधा, श्रीनिवास,तुषार सैनी के अलावा कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, फरीदाबाद, पानीपत नप, निगम की चेयरपर्सन भी शामिल हुईं। ये कलश यात्रा कुरुक्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए केशव पार्क पहुंची। यात्रा में शामिल महिलाओं का जोश और उत्साह देखते ही बनता था। हेलीकॉप्टर से कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। कलश यात्रा ने केशव पार्क में पहुंचने के उपरांत यात्रा में शामिल हुई मुख्य अतिथि महिलाओं को उमा सुधा द्वारा मुख्य मंच पर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत मुख्य मंच पर महाआरती की गई। इस महाआरती में असंख्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
अग्निमंथन में भारी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु।
केशव पार्क में महायज्ञ के दौरान अग्नि मंथन के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
ये हुए मुख्य रूप से शामिल महायज्ञ के पहले दिन।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली, त्रिपुरा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रामपाल प्रसाद, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी, फणींद्रनाथ शर्मा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र गोल्डी, यमुनानगर नगर निगम की चेयरपर्सन सुमन बहमनी, कुरुक्षेत्र नगरपरिषद की चेयरपर्सन माफी ढांडा, फरीदाबाद नगर निगम की चेयरपर्सन प्रवीण बत्रा जोशी, करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता, डीएजी हरियाणा सुरेंद्र सिंह के अलावा पानीपत की मेयर, श्रीनिवास, जितेंद्र जी, सुनील भारद्वाज, मुकेश वशिष्ठ,सुशील जी,हरीश शर्मा, शुभम जी,तुषार सैनी आदि विशेष रूप से शामिल हुए।
महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन ये होंगे मुख्य कार्यक्रम।
आपको बता दें कि 19 से 26 मार्च तक सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 3 बजे से 5 बजे तक पूर्व डीजीपी आरसी मिश्रा द्वारा श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में प्रतिदिन रात्रि 7:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक दिव्या महा आरती जगतगुरु द्वारा की जाएगी। 26 मार्च को केशव पार्क में धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 से 7:30 बजे तक आयोजित होने वाली धर्म संसद में देश भर के असंख्य संत, महापुरुष हिस्सा लेंगे। 27 मार्च को यज्ञ एवं पूर्ण आहुति के साथ महायज्ञ संपन्न होगा।
राजस्थान के कारीगरों द्वारा किया गया यज्ञशाला का निर्माण। आपको बता दें कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में भव्य महायज्ञ के लिए 1008 कुंडीय यज्ञशाला का निर्माण खासतौर पर राजस्थान के कारीगरों द्वारा किया गया है। इस दौरान यज्ञशाला में प्रतिदिन विशेष अनुष्ठान और धार्मिक विधियां संपन्न की जाएंगी। महायज्ञ के दौरान देशभर के प्रसिद्ध संत, विद्वान और गणमान्य लोग शामिल होंगे। यह आयोजन न केवल धार्मिक बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है।
24 राज्यों में अब तक 101 महायज्ञ कर चुके यज्ञ सम्राट गौरतलब है कि यज्ञ सम्राट हरिओम जी महाराज देशभर के 24 राज्यों में अब तक 101 महायज्ञ कर चुके हैं, इनका संकल्प भारतवर्ष 108 महायज्ञ करने का है। कुरुक्षेत्र में आयोजित महायज्ञ 102वाँ महायज्ञ होगा जिसको लेकर देश भर के धर्मप्रेमियों में भारी उत्साह है। इस महायज्ञ में संपूर्ण भारतवर्ष से संत महात्मा, ऋषि, महंत, ब्राह्मण, सनातनी भक्तजन शामिल होंगे। इस महायज्ञ से पूरे विश्व में सनातन और शांति का संदेश जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुपये (₹) के चिह्न को लेकर विवाद: भाषा का सम्मान या राजनीति का हथकंडा

Wed Mar 19 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। प्रस्तुति – डॉ. सत्यवान सौरभ। हिसार 18 मार्च : केवल वाद विवाद से हल नहीं निकलेगा। संविधान में ये कानून होना चाहिए कि कोई भी राज्य या राज्य सरकार राष्ट्रीय स्तर पर उपयोग की जाने वाली या मानी जाने वाली वस्तुओं पर अपने से निजी परिवर्तन […]

You May Like

Breaking News

advertisement