हरियाणा- कुरुक्षेत्र वासियों एवं तीर्थ यात्रियों के लिए मेदांता अस्पताल द्वारा निःशुल्क सुविधाएं प्रारंभ

कुरुक्षेत्र वासियों एवं तीर्थ यात्रियों के लिए मेदांता अस्पताल द्वारा निःशुल्क सुविधाएं प्रारंभ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

मेदांता फाउंडेशन द्वारा कुरुक्षेत्र में निःशुल्क ओपीडी सेंटर।

कुरुक्षेत्र, 10 सितंबर : मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम के मेदांता फाउंडेशन ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अपना नया ओपीडी सेंटर खोला दिया है। यह केंद्र गीता ज्ञान संस्थानम्, केडीबी रोड, ब्रह्म सरोवर के निकट स्थित है। मेदांता फाउंडेशन वंचित समुदाय की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और इस नए केंद्र के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया है।
इस ओपीडी सेंटर में निम्नलिखित सेवाएं बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध हैं: सामान्य एवं हृदय रोग परामर्श, दंत चिकित्सा परामर्श एक्स-रे (X-Ray) इको (ECHO) पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT) ट्रेडमिल टेस्ट (TMT) ईसीजी (ECG)
खून की जांच टेली मेडिसिन (वीडियो) परामर्श दिन: सोमवार से शनिवार समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक। पता: गीता ज्ञान संस्थानम्, केडीबी रोड, ब्रह्म सरोवर के निकट, कुरुक्षेत्र दूरभाष नंबर: 7496955626
यह पहल मेदांता फाउंडेशन के सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है, विशेषकर उन लोगों तक जो आर्थिक कारणों से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाते। कुरुक्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के निवासी अब इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं और अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल कर सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली - अपनी गली में शेर कौन होता है आप जानते हैं- दीपक सिंह

Thu Sep 11 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत .. संसद में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के उनके संसदीय क्षेत्र में दौरे के दौरान हुए विरोध को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेसी नेता की ज़बान फ़िसलने से बच गई। इस दौरान उन्होंने भाजपा मंत्री को बंद शब्दों में बहुत कुछ कह डाला। […]

You May Like

advertisement