स्वास्थ्य सेवाओं को मिला बल, प्रदेश में 220 नए डाक्टरों की नियुक्ति

उत्तराखंड देहरादून
स्वास्थ्य सेवाओं को मिला बल, प्रदेश में 220 नए डाक्टरों की नियुक्ति,
सागर मलिक

उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए शनिवार को 220 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। देहरादून में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव नियुक्त डॉक्टरों को शुभकामनाएं दीं और ईमानदारी से कार्य करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आप सभी का कार्यक्षेत्र में समर्पण और सेवा भाव ही राज्य को स्वस्थ और सशक्त बनाएगा।”

सीएम धामी ने बताया कि पिछले चार वर्षों में राज्य में 24,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं, जो अब तक का एक रिकॉर्ड है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू किया गया नकल विरोधी कानून प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित कर रहा है। अब सभी परीक्षाएं निष्पक्ष तरीके से आयोजित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारी राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है, और इस जिम्मेदारी को पूरे समर्पण के साथ निभाना चाहिए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, और नव नियुक्त डॉक्टरों के परिजन भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाल पकते ही पक्के आवास का सपना छोड़ चुकी थी छेरकीन बाई

Sun Aug 17 , 2025
पक्का मकान तैयार होने के बाद खुश है कि बुढ़ापे में परेशान नहीं होना पड़ेगा कोरबा 17 अगस्त 2025/ जंगलों के बीच कच्चे मकान में बसर कर रही छेरकीन बाई को लगता था कि एक दिन वे लोग भी पक्के मकान में निवास करेंगे। घर की गरीबी और परिस्थितियों ने […]

You May Like

advertisement