श्री राम वेद गुरुकुलम फिरोजपुर छावनी में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

श्री राम वेद गुरुकुलम फिरोजपुर छावनी में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

परम पूज्य स्वामी त्याग मूर्ति जी महाराज और परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री 1008 स्वामी कमलानंदगिरि जी महाराज मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे

श्री राम बाग वृद्ध सेवा आश्रम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाज सेवक श्री हरीश गोयल एवं उनके धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिल गोयल मुख्य यजमान के रूप में पधारे

(पंजाब)फिरोज़पुर, 01 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

श्री राम वेद गुरुकुलम्, फिरोज़पुर छावनी में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। 29 अप्रैल को स्कूल की नई इमारत के ग्रह प्रवेश पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें समाजसेवी हरीश गोयल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ऊर्मील गोयल ने मुख्य यजमान के रूप में भाग लिया और साथ में सुनील दत्त ,विजय गर्ग और अशोक गर्ग सभी सहपत्नी पूजन पर बैठे। जानकारी देते हुए श्री राम बाग़ वृद्ध सेवा आश्रम के अध्यक्ष हरीश गोयल ने बताया कि इस कार्यक्रम का मंच सचालन पंडित कर्ण त्रिपाठी द्वारा किया गया। उन्होने कहा कि मुख्य आचार्य श्री पवन शुक्ला, संजीव उपाध्यक्ष, भानु प्रताप और दिवाकर शुक्ला जी के नेतृत्व में वैदिक रीति से पूजन, हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और प्रसादी का लाभ उठाया। 30 अप्रैल को गुरुकुल में 13 विद्यार्थियों का यज्ञोपवीत संस्कार (जनेऊ) हुआ, जो परम पूज्य महा मंडलेश्वर श्री 1008 स्वामी कमलानंदगिरी महाराज जी के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर परम पूज्य स्वामी त्याग मूर्ति जी महाराज (सी.ए., राजस्थान) मुख्य अतिथि रहे। साथ ही केंद्र सरकार के मंत्री श्री हरीशंकर जी और क्षेत्रीय मंत्री श्री लेखराज राणा जी ने गुरुकुलम के बारे मे विस्तार से जानकारी दी उन्होंने बताया कि गुरुकुलम का उद्देश्य वैदिक परंपराओं का संरक्षण और नई पीढ़ी में अपने धर्म के प्रति श्रद्धा जागृत करना रहा।औऱ उन्होंने सभी फिरोज़पुर वासियों से गुरुकुलम में छात्रों के भोजन, कपड़े,कापियों किताबो में अपना सहयोग देने की अपील भी की समस्त आयोजन की व्यवस्था श्री रामबाग कमेटी द्वारा की गई, जिसने श्रद्धालुओं को सफल आयोजन हेतु धन्यवाद दिया। इस मौके पर श्री राम बाग कमेटी, विश्व हिंदू परिषद्, अखिल भारतीय अग्रवाल समेलन फिरोजपुर शहर व छावणी की सभी समाजसेवी धार्मिक सस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਖੂਨ ਦਾਨ ਜਿੰਦਗੀਆਂ ਬਚਾ ਸਕਦਾ ਹੈ - ਐਸ ਐਸ ਪੀ

Fri May 2 , 2025
ਖੂਨ ਦਾਨ ਜਿੰਦਗੀਆਂ ਬਚਾ ਸਕਦਾ ਹੈ – ਐਸ ਐਸ ਪੀ ਰੋਟਰੀ ਕਲੱਬ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਅਤੇ ਰੋਟਰੀ ਕਲੱਬ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਗੋਲਡ ਵੱਲੋ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਅਨਿਲ ਬਾਗ਼ੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਇੱਕ ਮੈਗਾ ਖੂਨ ਦਾਨ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਫ੍ਰਰੀ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ 45 ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਖੂਨ ਦਾ ਦਾਨ […]

You May Like

advertisement