कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 30 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एक शिक्षक सहित चार गैर-शिक्षक कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विदाई पार्टी दी गई। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों से औपचारिक बातचीत की तथा विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए उनके सुझाव लिए व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ ने कहा कि भविष्य में भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अनुभव विश्वविद्यालय के काम आएंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखेगा।
कुवि कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने भी सेवानिवृत्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक सहित गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने अपने विचार व अनुभव सांझा किए। सभी ने भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय के लिए हर समय तैयार रहने का आश्वासन दिया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने इस विदाई पार्टी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार प्रकट किया।
सेवानिवृत्त होने वालों में टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट विभाग के प्रो. डॉ. रवि कुमार भूषण, परीक्षा शाखा के सहायक कुलसचिव (एलिवेटिड) रामरत्न रंगा, शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग से ग्राउंडमैन अमरनाथ, हॉर्टिकल्चर से माली जगदीश राम, सैनिटेशन से स्वीपर (एसएफएस) शामिल हैं।
इस मौके पर कुवि कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, प्रो. महेन्द्र चांद, कुटा प्रधान डॉ. विवेक गौड़, लोकसंपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर, डॉ. सोमवीर जाखड़, डॉ. कुलदीप सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, राजेश सोबती, सहायक कुलसचिव डॉ. जितेन्द्र जांगड़ा, विनोद वर्मा, कुंटिया प्रधान रामकुमार गुज्जर, कुंटिया महासचिव अनिल लोहट, अधीक्षक मनीष खुराना सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवार के सदस्य मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर पालिका भू माफियाओं पर मेहरबान रास्ता अवरुद्ध कर ग्रीन लैड में बनाया मकान

Fri Sep 30 , 2022
नगर पालिका भू माफियाओं पर मेहरबान रास्ता अवरुद्ध कर ग्रीन लैड में बनाया मकान आजमगढ़: नगर पालिका प्रशासन भू माफियाओं पर है मेहरबान | ग्रीन लैड की जमीन पर रास्ते को अवरुद्ध कर बनाया मकान |ग्रीन लैंड अवैध कब्जे को लेकर मिथलेश चौरसिया नगर पालिका प्रशासन को सौंपा ज्ञापन चौरसिया […]

You May Like

Breaking News

advertisement