श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की फतेहाबाद इकाई का हुआ विस्तार, सम्पादक विनोद अरोड़ा मुख्य संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार संजीव सिंगला मुख्य सलाहकार नियुक्त

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877
लगभग 30 वर्षो से फतेहाबाद जिले में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं सम्पादक विनोद अरोड़ा व वरिष्ठ पत्रकार संजीव सिंगला।

चंडीगढ़/फतेहाबाद 2 अप्रैल : फतेहाबाद के सम्पादक विनोद अरोड़ा व वरिष्ठ पत्रकार संजीव सिंगला श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की फतेहाबाद जिला इकाई के मुख्य संरक्षक व मुख्य सलाहकार घोषित किए गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने की है। इस अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (SPSH) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने फतेहाबाद इकाई के मुख्य संरक्षक विनोद अरोड़ा व मुख्य सलाहकार संजीव सिंगला को संघ के फतेहाबाद इकाई के मुख्य संरक्षक व मुख्य सलाहकार नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि “विनोद अरोड़ा व संजीव सिंगला दोनों समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जिनका जिला व प्रदेश में पत्रकारिता के प्रति योगदान सराहनीय रहा है। फतेहाबाद इकाई के मुख्य संरक्षक व मुख्य सलाहकार पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।”
डॉ बंसल ने कहा,”विनोद अरोड़ा व संजीव सिंगला के अनुभव पर हमें पूरा विश्वास है कि संगठन नए आयामों को छुएगा और पत्रकारों के हितों के लिए वह अपनी ऊर्जा और ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे जिससे हमारा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।”
डॉ. बंसल ने कहा कि, ” श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है। विनोद अरोड़ा व संजीव सिंगला ने एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा।” प्रदेश पदाधिकारियों ने विनोद अरोड़ा व संजीव सिंगला को फतेहाबाद इकाई के मुख्य संरक्षक व मुख्य सलाहकार पद पर नियुक्ति व उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा (सोनीपत), प्रदेश संरक्षक डॉ. डीएल मल्होत्रा (सोनीपत),प्रदेश सलाहकार विजय सभरवाल (कुरुक्षेत्र), प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र केम (करनाल), प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धीमान (कुरुक्षेत्र), प्रदेश सचिव प्रीतम सिंह राठौर (कुरुक्षेत्र), प्रदेश सह- सचिव शेलेन्द्र जैन (करनाल), प्रदेश सह- सचिव जरनैल रंगा (कुरुक्षेत्र), प्रदेश सह- सचिव सतीश बंसल (सिरसा), प्रदेश सह- सचिव महेश राजपूत (सोनीपत), प्रदेश संग़ठन प्रचारक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक (कुरुक्षेत्र), प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल (सोनीपत), कुरुक्षेत्र इकाई के मुख्य सलाहकार कृष्ण धमीजा, चंडीगढ़ इकाई के मुख्य संरक्षक हरमिंदर नागपाल व मुख्य सलाहकार धर्मपाल वर्मा, गुरुग्राम इकाई के मुख्य सलाहकार ऋषि प्रकाश कौशिक व मुख्य संरक्षक अशोक गर्ग,पंचकूला इकाई के मुख्य संरक्षक कुलवंत शर्मा व मुख्य सलाहकार सुभाष कोहली,अम्बाला इकाई के मुख्य संरक्षक रतन सिंह ढिल्लो व मुख्य सलाहकार तजिंदर शर्मा,हांसी इकाई की सलाहकार डॉ. संजीव कुमारी, करनाल इकाई के मुख्य संरक्षक पवन शर्मा व सलाहकार चमन लाल कस्यप,हिसार इकाई के मुख्य संरक्षक विनोद गांधी व मुख्य सलाहकार अभिनव शर्मा सहित भारी संख्‍या में पत्रकार उपस्थित थे। सभी ने संघ की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल के नेतृत्व में संघ को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम समारोह का आयोजन

Mon Mar 31 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र 29 मार्च : आज बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सलारपुर रोड, कुरुक्षेत्र में नर्सरी से 9वीं और 11वीं कक्षा के वार्षिक परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर स्कूल को रंगीन गुब्बारों से सजाया गया और विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चित्रकारी की प्रदर्शनी लगाई गई।केजी […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored