बिहार: छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की कर दी हत्या

छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की कर दी हत्या

दो लोगों का चल रहा है ईलाज
अररिया
जोकीहाट थाना के सिमरिया पंचायत अंतर्गत बाघमारा गांव वार्ड संख्या दो में गुरुवार को आपसी रंजिश व छेड़खानी के विवाद को लेकर मो इरशाद पिता जमील पर लोहे के रड से सर पर हमला कर दिया ,जिससे मौक़े पर ही उनकी मौत हो गयी। परिजनों द्वारा मृतक को रेफर अस्पताल जोकीहाट ले जाया गया जहाँ डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। तहजीब पिता अहद मृतक की पुत्री के साथ बिते दो वर्षों से छेड़खानी करता रहता था। जिसका विरोध मृतक किया करता था। इसी से नाराज आरोपी तहजीब और उनके परिवार के सदस्यों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इन लोगों ने मृतक की पत्नी और उनके बेटे पर भी तलवार से हमला कर दिया। सभी लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और वारदात की तफ्तीश में जुट गयी है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पुत्री जाफरीन ने बताया कि दो वर्षों से मेरी बहन के साथ छेड़छाड़ तहजीब कर रहा था। जिस का विरोध हम लोगों ने किया और यह जानकारी अपने पिता को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। घटना को लेकर मृतक का पुत्र मो शहजाद के फर्द बयान पर मो अहद पिता बारूल, तहजीब पिता अहद सहित 6 लोगों को आरोपित किया गया है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज़ करने की प्रक्रिया चल रही थी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: नीति आयोग सूचकांक के आधार पर कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

Tue Oct 18 , 2022
नीति आयोग सूचकांक के आधार पर कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश अनुमंडलीय स्तर पर जिला परियोजना पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई आईसीडीएस योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना व मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का आवेदन समय पर करें अपलोड : डीपीओ कार्य में लापरवाही […]

You May Like

advertisement