फिरोजपुर फाउंडेशन,फिरोजपुर लंगर सेवा की ओर से सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड के बाहर और फिरोजपुर छावनी में शनि देव महाराज चौक पीएनबी ब्रांच के बाहर भी लंगर सेवा निरंतर जारी है:शैलेंद्र (बबला)

फिरोजपुर फाउंडेशन,फिरोजपुर लंगर सेवा की ओर से सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड के बाहर और फिरोजपुर छावनी में शनि देव महाराज चौक पीएनबी ब्रांच के बाहर भी लंगर सेवा निरंतर जारी है:शैलेंद्र (बबला)

फिरोजपुर में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए यह हमारी संस्था का संकल्प है जिम्मी कक्कड़

आज के लंगर की सेवा विशाल कक्कड़ परिवार की ओर से उनके पिता की पुण्यतिथि पर की गई

फिरोजपुर 21 फरवरी 2023
{कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

फिरोजपुर फाउंडेशन,फिरोजपुर लंगर सेवा, फिरोजपुर में एकलौती संस्था है जो गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में खाना बांट रही है। श्री शैलेंद्र कुमार (बबला) ने बताया कि हमारी संस्था पिछले करीब 4 वर्षों से मुफ्त में जरूरतमंद लोगों को, दानी सज्जनों के सहयोग से सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड में जाकर लंगर बांटने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अब हमारी संस्थान ने फिरोजपुर छावनी में शनि देव महाराज चौक पीएनबी ब्रांच के बाहर भी मुफ्त में लंगर बांटने की व्यवस्था कर दी है और बताया कि यह खाना मशीन द्वारा तैयार किया जाता है और तकरीबन 1100 जरूरतमंद व्यक्तियों को इस संस्था द्वारा भोजन कराया जाता है। जिसमें कुछ भिखारी, बुजुर्ग दंपति भी शामिल हैं। जिनको उनके घरों तक लंगर भेजने का कार्य संस्था के सदस्य करते हैं। खाने में रोजाना दाल चावल, खिचड़ी और प्रसादे परोसे जाते हैं। डिसएबल बच्चों को दूध भी दिया जाता है। लंगर वितरण करने का समय दोपहर 12:00 बजे और शाम 6:40 बजे का रखा गया है।

श्री मुकेश (जिम्मी) कक्कड़ और सुनील अरोड़ा वरिष्ठ समाज सेवकों ने बताया कि हमारा संकल्प है कि फिरोजपुर में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए और कहा कि कोई भी दानी सज्जन अगर लंगर सेवा में अपनी सेवा निभाना चाहता है तो हमें संपर्क कर सकता है। दान देने वालों का हमारी संस्था पाई पाई का हिसाब रखती है और लंगर सेवा में दिया गया दान सिर्फ और सिर्फ लंगर में ही खर्च किया जाता है। इसलिए हमें सहयोग करने वाले सज्जनों की गिनती दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

आज लंगर की सेवा शैलेंद्र (बबला) मुकेश (जिम्मी) कक्कड़, सुनील अरोड़ा, नरेश सरीन, पीसी कुमार, गौरव चोपड़ा, सुनील शर्मा, राहुल ओबरॉय, हरदीप बजाज एवं सनी मोंगा इत्यादि ने निभाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का किया गया हवन यज्ञ के साथ संपन्न</em>

Tue Feb 21 , 2023
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का किया गया हवन यज्ञ के साथ संपन्न फिरोजपुर 21 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा श्री गोशाला संत महेश मुनी जी (बोरवाले), सिखावाला रोड, कोटकपूरा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा  हवन […]

You May Like

Breaking News

advertisement