फिरोजपुर फाउंडेशन,फिरोजपुर लंगर सेवा की ओर से सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड के बाहर और फिरोजपुर छावनी में शनि देव महाराज चौक पीएनबी ब्रांच के बाहर भी लंगर सेवा निरंतर जारी है:शैलेंद्र (बबला)

फिरोजपुर फाउंडेशन,फिरोजपुर लंगर सेवा की ओर से सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड के बाहर और फिरोजपुर छावनी में शनि देव महाराज चौक पीएनबी ब्रांच के बाहर भी लंगर सेवा निरंतर जारी है:शैलेंद्र (बबला)

फिरोजपुर में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए यह हमारी संस्था का संकल्प है जिम्मी कक्कड़

फिरोजपुर 25 फरवरी 2023
{कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

फिरोजपुर फाउंडेशन,फिरोजपुर लंगर सेवा, फिरोजपुर में एकलौती संस्था है जो गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में खाना बांट रही है। श्री शैलेंद्र कुमार (बबला) ने बताया कि हमारी संस्था पिछले करीब 4 वर्षों से मुफ्त में जरूरतमंद लोगों को, दानी सज्जनों के सहयोग से सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड में जाकर लंगर बांटने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अब हमारी संस्थान ने फिरोजपुर छावनी में शनि देव महाराज चौक पीएनबी ब्रांच के बाहर भी मुफ्त में लंगर बांटने की व्यवस्था कर दी है और बताया कि यह खाना मशीन द्वारा तैयार किया जाता है और तकरीबन 1100 जरूरतमंद व्यक्तियों को इस संस्था द्वारा भोजन कराया जाता है। जिसमें कुछ भिखारी, बुजुर्ग दंपति भी शामिल हैं। जिनको उनके घरों तक लंगर भेजने का कार्य संस्था के सदस्य करते हैं। खाने में रोजाना दाल चावल, खिचड़ी और प्रसादे परोसे जाते हैं। डिसएबल बच्चों को दूध भी दिया जाता है। लंगर वितरण करने का समय दोपहर 12:00 बजे और शाम 6:40 बजे का रखा गया है।

श्री मुकेश (जिम्मी) कक्कड़ और सुनील अरोड़ा वरिष्ठ समाज सेवकों ने बताया कि हमारा संकल्प है कि फिरोजपुर में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए और कहा कि यदि हम समाज सेवा करें तो हम काफी हद तक समाज में फैली अशिक्षा, गरीबी को दूर कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी दानी सज्जन अगर लंगर सेवा में अपनी सेवा निभाना चाहता है तो हमें संपर्क कर सकता है। दान देने वालों का हमारी संस्था पाई पाई का हिसाब रखती है और लंगर सेवा में दिया गया दान सिर्फ और सिर्फ लंगर में ही खर्च किया जाता है। इसलिए हमें सहयोग करने वाले सज्जनों की गिनती दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

आज लंगर की सेवा श्री मुकेश (जिम्मी) कक्कड़, सुनील अरोड़ा, पीसी कुमार, सुनील शर्मा, राहुल ओबरॉय, राजीव कपूर, कुणाल सेठी एवं सनी मोंगा इत्यादि ने निभाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्तदान से मिलती है अनेक बीमारियों से निजात : कैप्टन डॉ. सुरेश कुमार सैनी

Sat Feb 25 , 2023
रक्तदान से मिलती है अनेक बीमारियों से निजात : कैप्टन डॉ. सुरेश कुमार सैनी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुवि के जूलॉजी विभाग में केयू के यूथ रेडक्रॉस द्वारा रक्तदान विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित। कुरुक्षेत्र, 25 फरवरी: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग में शनिवार को […]

You May Like

Breaking News

advertisement