उत्तराखंड: पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग,तीन लोगों की मौत,

सागर मलिक

हरिद्वार: हरिद्वार जिले में स्थित रुड़की से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शहर के मेन बाजार में पंचायती धर्मशाला के पास सोमवार सुबह पटाखा गोदाम में आग लग गई । हादसे में तीन कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि 2 लोग झुलस गए हैं। हादसे से यहां बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद गोदाम में फंसे पांचों लोगों को बाहर निकाला, जिनमें से तीन की झुलसने से मौत हो गई है।

पुलिस ने दो कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। दोनों को रेफर करने की तैयारी है।गोदाम में आग बुझाने के उपकरण मौजूद न होने से दमकल विभाग की टीम को भारी दिक्कतों का सामना करनी पड़ रहा है। फिलहाल फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: जितेंद्र नेहरा को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया,

Mon Feb 20 , 2023
लालकुआं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष भुवन चंद्र आर्य ने युवा नेता जितेंद्र नेहरा को अनुसूचित मोर्चा का लालकुआं मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है वहीं नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जितेंद्र नेहरा ने प्रदेश नेतृत्व और जिला अध्यक्ष भुवन चंद्र आर्य का आभार जताया, ओर कहा कि केंद्र और राज्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement