गणतंत्र दिवस समारोह का किया गया अंतिम पूर्वाभ्यास गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में विधायक श्री अजय चन्द्राकर होंगे मुख्य अतिथि


धमतरी, 24 जनवरी 2026/ जिले में आगमी 26 जनवरी को गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व आज डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में विधायक कुरूद श्री अजय चन्द्राकर ध्वजारोहण करेंगे। गरिमामय समारोह की समुचित तैयारी के तहत कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की उपस्थिति में पूर्वाभ्यास के दौरान मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार बतौर मुख्य अतिथि सी ई ओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर का मंच पर आगमन, परेड निरीक्षण, ध्वजारोहण का अभ्यास, मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन, प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट, हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरों से परिचय, खुले आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़ने, पुरस्कार वितरण, फोटो सेशन सहित संपूर्ण आयोजन का पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणतंत्र दिवस के पूर्व मिनी स्टेडियम में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

Sat Jan 24 , 2026
छत्तीसगढ़ी संस्कृति के साथ विविध संस्कृति की दिखेगी झलक 1000 बच्चों का होगा संगीतमय व्यायाम प्रदर्शन पुलिस विभाग की विशेष प्रस्तुति कहो नशे को अलविदा की होगी विशेष प्रस्तुति महासमुंद 24 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस के लिए आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ […]

You May Like

Breaking News

advertisement