प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 4 प्रकरणों में वारिसों को 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

कोण्डागांव, 26 जून 2025/ कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 4 प्रकरणों में वारिसों को 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा कोण्डागांव तहसील के ग्राम पलारी निवासी बुधराम मरकाम की पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर पत्नी राजकुमारी मरकाम को, कोण्डागांव तहसील के ग्राम जामपदर निवासी रोहित की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर माता मंगलदई सोरी, पिता कमलुराम सोरी को, कोण्डागांव तहसील के ग्राम चलका निवासी सखाराम कोर्राम की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी जयमनी कोर्राम को, कोण्डागांव तहसील ग्राम बयानार सोनधर नेताम की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी रनोती नेताम को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिस के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदार को दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम डब्ल्यू बी के प्रमुख तीन अवार्डों के चयन के लिए दीपक मिगलानी की अध्यक्षता में कमेटी गठित : चन्द्र शेखर धरणी

Thu Jun 26 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक राजस्थान सरकार की तर्ज पर हरियाणा भी गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके परिवारों को 10 लाख का स्वास्थ्य लाभ दे : धरणी।हरियाणा में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित कैश लेस की सुविधा की नोटिफिकेशन शीघ्र जारी हो : धरणी। चंडीगढ : मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन द्वारा वर्ष […]

You May Like

advertisement