जनसेवा केंद की आड़ में जालसाजी केंद्र, फर्जी आधार, पैन, मार्कशीट बरामद, भाजपा नेता पर एफआईआर

जनसेवा केंद की आड़ में जालसाजी केंद्र, फर्जी आधार, पैन, मार्कशीट बरामद, भाजपा नेता पर एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज क्षेत्र के महेशपुर गांव में जनसेवा केंद्र की आड़ में फर्जी दस्तावेज बनाने का धंधा चल रहा था। इसकी सूचना मिलते ही लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस, एसओजी टीम और सीबीगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर वहां से भारी मात्रा में दस्तावेज बनाने वाले उपकरण बरामद किए।
इस मामले में आरोपी भाजपा नेता मुकेश देवल मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। सीबीगंज पुलिस ने इस मामले में इस पूरे मामले में थाना सीबीगंज पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने घर के नीचे जनसेवा केंद्र और लोकवाणी केंद्र चला रहा था। वह लोगों से पैसे लेकर आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, 10वीं और 12वीं की फर्जी मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस सहित कई जरूरी दस्तावेज बना देता था। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से 2 लैपटॉप, 2 प्रिंटर, एक स्कैनर, वेबकैम, थंब स्कैनर, फिंगरप्रिंट मशीन, छह नकली मोहरें, दो एलआरआई शील्ड्स, दो माउस, 27 आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक वोटर आईडी और नॉर्थ ईस्ट रेलवे का एक कार्ड बरामद हुआ।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने लोगों को फर्जी दस्तावेज दिए गए और उनका कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है। बरामदगी करने वाली टीम में मिलिट्री इंटेलिजेंस बरेली यूनिट, एसओजी प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा व टीम, थाना सीबीगंज इंस्पेक्टर क्राइम सुभाष कुमार, दरोगा रविंद्र सिंह व निखिल कुमार, और कांस्टेबल इमरान व मान सिंह शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: घंटा घर के पास संदिग्ध परिस्थियों में मिला चमोली के युवक का शव

Fri May 30 , 2025
देहरादून: घंटा घर के पास संदिग्ध परिस्थियों में मिला चमोली के युवक का शव,सागर मलिक घंटाघर के पास एक युवक अचेत पड़ा हुआ था। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। देहरादून में आज सुबह घंटाघर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। लोगों ने 112 पर कॉल […]

You May Like

Breaking News

advertisement